MP Board MPBSE 10th Result 2021: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 10 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। सभी रजिस्टर्ड छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10 परीक्षा  30 अप्रैल 2021 को आयोजित की जानी थी। इसके लिए लगभग 11 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्टर किया था। फिर देशभर में कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था।

अब एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बोर्ड द्वारा जारी किए गए क्राइटेरिया के आधार पर तैयार किया गया है। इसके अनुसार रिजल्ट तैयार करने के लिए प्री बोर्ड परीक्षा को 50% वेटेज दिया गया है। ‌ जबकि, यूनिट टेस्ट को 30% वेटेज और इंटरनल असेसमेंट को 20% वेटेज दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to check MPBSE 10th Result 2021
स्टेप 1: सबसे पहले छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpbse.nic.in या https://mpbse.mponline.gov.in या http://www.mpresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: फिर ‘MP Board 10th Result 2021’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद सभी आवश्यक जानकारी भरें।
स्टेप 4: अब सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 5: अब आप MPBSE 10th Result चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा MPBSE Mobile App पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्टर्ड छात्रों को अपना रोल नंबर भर कर के सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। यह ऐप गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है।