MP Board 10th Topper Pragya Jaiswal: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 76.22 प्रतिशत जबकि 12वीं की परीक्षा में 74.48 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। मंगलवार को एक साथ दोनों परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। हाईस्कूल या कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

MP BOARD RESULT DIRECT LINK HERE

एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर प्रज्ञा जायसवाल की कॉपी देखने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव भी हैरान रह गए। प्रज्ञा की मार्कशीट की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लोग देखकर चौंक गए हैं। उन्होंने छात्रों को बधाई दी है। बता दें कि प्रज्ञा ने को सभी विषयों में 100 में 100 अंक मिले हैं। प्रज्ञा ने अंग्रेजी, हिंदी, गणित, संस्कृत, साइंस और सोशल साइंस सहित 6 विषयों में से 100 में से 100 नंबर पाए हैं। सोशल साइंस में उनके 97 मार्क्स आए हैं हालांकि आंतरिक मूल्यांकन के बाद कुल स्कोर 500/500 बनते हैं।

प्रज्ञा जायसवाल कौन हैं और अपनी सफलता के बारे में क्या कहा?

प्रज्ञा जायसवाल ने ग्योरियस पब्लिक हाईस्कूल से पढ़ाई की है, वे सिंगरौली की रहने वाली हैं। प्रज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। प्रज्ञा ने मीडिया से कहा कि वे बड़े होकर एक सिविल सर्वेंट बनना चाहती हैं। उनका सपना अंतरिक्ष में जाने का है। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने एक-एक विषय पर फोकस किया है। वे कहती हैं कि मैंने घंटों पर फोकस न करके टॉपिक पर फोकस किया और हर दिन का टारगेट सेट करती थीं और किस दिन उन्हें क्या-क्या टॉपिक पढ़ना है।

वे एक दिन 8-8 घंटे पढ़ती थीं। प्रज्ञा जायसवाल के माता-पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, उन्होंने अपनी बेटी से कहा था कि इस बात की चिंता मत करो कि कितने नंबर आएंगे बल्कि अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करो। प्रज्ञा शुरू से पेंटिंग में रुचि रखती है, और अंतरिक्ष पर जाना चाहती हैं। माता पिता का कहना है कि वे बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं, उनका भाई भी पढ़ने में काफी तेज है, वह 8वीं क्लास में है।