माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश 15 मई 2019 को MP Board कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड 10वीं तथा 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट साथ में ही जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही इसे चेक करने का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर लाइव हो जाएगा। वे सभी छात्र जो इस वर्ष मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर चेक कर सकेंगे।
कब चेक करें रिजल्ट: रिजल्ट जारी होने की तिथि आधिकारिक रूप से तय की जा चुकी है। indianexpress से बात करते हुए बोर्ड सचिव अजय गंगवार ने बताया कि मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम 15 मई 2019 को सुबह 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। छात्र बुधवार 15 मई को सुबह 11 बजे से अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे।
कहां चेक करें रिजल्ट: छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट – mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। यहां क्लिक करके ऐप में आप सीधे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में सफल होने के लिए, छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। आधिकारिक वेबसाइट के अतिरिक्त रिजल्ट SMS के माध्यम से भी उपलब्ध हो सकेगा।