MP Board 10th 12th Result 2024 Date, Time: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मध्य प्रदेश 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं का सफल आयोजन करने के बाद नतीजों को जारी करने की तैयारी कर रहा है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 अप्रैल के महीने में जारी नहीं किया जाएगा। इस आर्टिकल हम आपको लेटेस्ट जानकारी के बारे में बता रहे हैं।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने एमपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा संपन्न कर ली है। एमपी बोर्ड माध्यमिक कक्षा 10 की परीक्षा 27 फरवरी से 21 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। वरिष्ठ माध्यमिक कक्षा 12 की परीक्षा 4 अप्रैल को समाप्त होगी। अब तक, एमपी बोर्ड ने तारीखों की घोषणा नहीं की है कि परिणाम कब घोषित किए जाएंगे।
कब जारी होंगे परिणाम
सूत्रों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, परिणाम इस महीने यानी अप्रैल में घोषित नहीं किया जाएगा। एमपी बोर्ड के छात्र अपने स्कोरकार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स- mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in पर देख सकेंगे। नतीजे मई महीने में जारी किए जा सकते हैं। तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा और नतीजे जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां जानिए एमपी बोर्ड परिणा कैसे देख सकते हैं।