MP Board MPBSE 10th,12th Result 2023 Live Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड गुरुवार दोपहर (25 मई 2023) को कक्षा 10 और कक्षा 12 का परिणाम जारी कर दिया। बोर्ड रिजल्ट मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा घोषित किए गए। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम दिए हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट्स – mpbse.nic.in, mpresults.nic.in and mpbse.mponline.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड ने 1 मार्च से 27 मार्च के बीच 10वीं के बोर्ड एग्जाम करवाए थे जबकि 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम 2 मार्च से 1 अप्रैल के बीच हुए थे।
MP Board Result 2023: 10वीं के टॉपर
- मृदुल पाल 494
- प्राची गड़वाल 493
- कृति मिश्रा 493
MP Board Result 2023: 12वीं के टॉपर
- मौली नेमा- आर्ट्स 489
- नारायण शर्मा- साइंस- 488
- प्रिंसी- कॉमर्स- 482
MPBSE MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2023 के हाई लाइट्स
सेंकेंड टॉपर प्राची गड़वाल ने बताया कि वह इंस्टाग्राम व फेसबुक सरीखे सोशल मीडिया मंचों पर नहीं हैं और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिला लेने के लिए अभी से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रही हैं। प्राची के पिता हुकुमचंद गड़वाल ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं और मोटर मिस्त्री का काम करते हैं। हुकुमचंद ने रुंधे गले से कहा, “मुझे बड़ी खुशी हो रही है कि एक मोटर गैराज में काम करने वाले मुझ जैसे व्यक्ति की बेटी इस बड़े मुकाम पर पहुंच गई है।”
एमपी बोर्ड 10वीं क्लास की परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहीं प्राची गड़वाल (493/500) के पिता मोटर मिस्त्री के रूप में गैराज में पसीना बहाते हैं। इंदौर की प्राची गड़वाल ने शीर्ष स्थान हासिल करने से केवल एक अंक से चूक गईं। प्राची, शहर के एक निजी विद्यालय में पढ़ती हैं। प्राची ने बताया, “मैं हर रोज छह से आठ घंटे पढ़ती थी। हालांकि, मेरा मानना यह है कि भले ही हम कम वक्त के लिए पढ़ाई करें, लेकिन हमें पूरा ध्यान लगाकर पढ़ना चाहिए।”
मृदुल ने बताया कि गणित उनका पसंदीदा विषय है और वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। मृदुल की उपलब्धि के बारे में बताते वक्त उनकी मां उर्मिला की आंखों में खुशी के आंसू थे। उन्होंने बताया, “मैं कपड़े सिलने का काम करती हूं। मेरा भगवान ही जानता है कि मृदुल की परवरिश के लिए हमने किस कदर संघर्ष किया। मेरा बेटा नर्सरी से लेकर अब तक की सभी परीक्षाओं में प्रथम आता रहा है।”
इंदौर के एक निजी विद्यालय के छात्र मृदुल फिलहाल लखनऊ में अपने मौसी के घर छुट्टियां बिता रहे हैं। मृदुल ने फोन पर PTI को बताया,”मुझे पूरा भरोसा था कि मैं स्टेट लेवल मेधावियों की सूची में जगह बनाऊंगा, लेकिन मुझे इसमें प्रथम स्थान हासिल करने की उम्मीद नहीं थी। मैंने खुद रणनीति बनाकर पढ़ाई की थी और मैं किसी कोचिंग क्लास में नहीं गया था।”
MP Board 2023: इस परीक्षा में कुल 500 में से 494 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पर रहे इंदौर के मृदुल पाल की मां कपड़े सिलने का काम करती हैं। मृदुल पाल के पिता एक स्थानीय क्लब के स्वीमिंग पूल के प्रभारी हैं, जबकि उनकी मां कपड़े सिलकर परिवार का पेट पालने में मदद करती हैं।
MP Board Result 2023: 10वीं के टॉपर
1. मृदुल पाल 494
2. प्राची गड़वाल 493
3. कृति मिश्रा 493
MP Board Result 2023: 12वीं के टॉपर
1. मौली नेमा- आर्ट्स 489
2. नारायण शर्मा- साइंस- 488
3. प्रिंसी- कॉमर्स- 482
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं क्लास एग्जाम देने वाले छात्रों में से 211798 फेल हो गए। इन छात्रों में से 112872 छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकेंगे।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं क्लास एग्जाम देने वाले 727044 छात्रों में से 401366 छात्र पास हुए। इस बार 12वीं में पास प्रतिशत 55.28 फीसदी रहा।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं क्लास में 339441 छात्र 60 फीसदी या ज्यादा नंबर लाकर पास हुए। सेंकेंड डिवीजन वाले छात्रों की संख्या 173290 रही। तीसरी डिवीजन वाले छात्रों की संख्या 3224 रही।
MPBSE MP Board 10th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं क्लास की परीक्षा में भी लड़कियों आगे रहीं। इस साल 66.47 फीसदी लड़कियां जबकि 60.26 फीसदी लड़के पास हुए।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षा लड़कियों ने बाजी मारी। इस साल 58.75 फीसदी लड़कियां पास होने में सफल रहीं जबकि 55.28 फीसदी लड़के ही पास हो पाए।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड जल्द ही सप्लीमेंट्री एग्जाम की डिटेल्स जारी करेगा।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023:मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं क्लास के टॉपर्स
आर्ट्स- मौली नेमा
PCM- नारायण शर्मा
कॉमर्स- प्रिंसी खेमसारा
बायोलॉजी- विकास द्विवेदी
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023:मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं क्लास में इंदौर के छात्र मृदुल पाल ने टॉप किया है। दूसरे नंबर पर प्राची गड़वाल रहीं।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023:मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं क्लास में इस बार 66.47 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 12वीं क्लास में 58.75 फीसदी छात्र पास हुए।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023:मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों में इस बार भी लड़कियों का दबदबा बरकरार है।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023:मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड रिजल्ट शिक्षा मंत्री इंदर सिंह द्वारा जारिए गए गए।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश सरकार एमपी बोर्ड 12वीं क्लास में टॉप करने वाले छात्रों को फ्री लैपटॉप देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम थोड़ी देर में जारी करेगा।
MPBSE MP Board 12th Result 2023 Live:पिछले साल मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम में 12वीं क्लास में 72.72 फीसदी बच्चे पास हुए थे। इन छात्रों में से 69.94 फीसदी लड़के थे जबकि 75.64 फीसदी लड़कियां थीं।
MPBSE MP Board 10th Result 2023 Live:पिछले साल मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम में 10वीं क्लास में 69.94 फीसदी लड़के जबकि 75.64 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं। 10वीं क्लास में पास प्रतिशत 59.54 फीसदी रहा था।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023 Live: पिछले साल मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ 29 अप्रैल को घोषित किए थे। इस साल भी दोनों कक्षाओं के रिजल्ट एक साथ जारी किए जा रहे हैं।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड में साल 2022 में 6,34,350 छात्रों ने 12वीं क्लास के बोर्ड एघ्जाम के लिए रजिस्टर किया था। इन स्टूडेंट्स में से 6,29,381 छात्रों ने बोर्ड एग्जाम दिया। एग्जाम देने वाले छात्रों में से 4,57,066 पास होने में सफल रहे।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023 Live: मध्य प्रदेश बोर्ज में इस साल करीब 9 लाख छात्रों ने 10वीं एग्जाम के लिए रजिस्टर किया था। 10वीं क्लास के एग्जाम 1 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित किए गए थे।
MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 High Lights: मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस साल 1 मार्च से 27 मार्च के बीच 10वीं क्लास के एग्जाम करवाए थे जबकि 12वीं क्लास के एग्जाम 2 मार्च से 1 अप्रैल के बीच खत्म हुए थे।