MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 Soon: मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक मई के मध्य तक मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल नतीजे जारी कर सकती है। कॉपियों के मूल्यांकर का काम पूरा हो चुका है। बोर्ड नतीजों को अंतिम रूप देने में लगा है। जानकारी सामने आई है कि 15 मई के बाद भी दिन छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि अभी तक सही डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। जल्द ही तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
कब हुए थे एग्जाम
एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 1 से 27 मार्च 2023 के बीच की गई थी। वहीं बारहवीं के एग्जाम 2 मार्च से शुरू हुए थे और 1 अप्रैल 2023 तक चले थे। बता दें कि इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि एमपी बोर्ड के नतीजे 29 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। लेकिन बोर्ड की तरफ से रिजल्ट नहीं जारी किया गया। छात्रों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।
कैसे चेक करें रिजल्ट
एमपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर आएगा।
वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए अलग-अलग लिंक आएंगे। आपको जिस क्लास का रिजल्ट देखना है उस पर जाइये।
इसके बाद एक नया होम पेस सामने आएगा। इस पर अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी सबमिट करें।
अब आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट दिखने लगेगा।
आप रिजल्द को सेव भी कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।