MHT CET First Seat Allotment List 2018, DTE Maharashtra MHT MH CET Seat Allotment Result 2018 Today at http://www.dtemaharashtra.gov.in: Directorate of Technical Education (DTE) Maharashtra शुक्रवार, 29 जून को स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2018 के First Year B.E./B.Tech 2018-19 कोर्स के पहले राउंड की प्रोविजनल एलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स एलॉटमेंट लिस्ट dtemaharashtra.gov.in पर देख सकते हैं। इस साल काउंसलिंग प्रॉसेस जून के पहले सप्ताह में शुरू हुआ था जिसमें स्टूडेंट्स ने अपनी पसंद के कॉलेज सिलेक्ट किए थे। एलॉटमेंट के नतीजे जारी हो चुके हैं और स्टूडेंट्स को अब तय समय में अपने कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। एलॉटमेंट नोटिफिकेशन के साथ शेड्यूल भी जारी किया गया है। चलिए जानते हैं कैसे आप एलॉटमेंट रिजल्ट्स देख सकते हैं।

सबसे पहले विजिट करें वेबसाइट dtemaharashtra.gov.in पर। इसके बाद CET 2018 के लिंक यानी mhtcet2018.dtemaharashtra.gov.in पर जाएं। अब “Admission Process for First Year B.E./B.Tech 2018-19.” के लिंक पर क्लिक करें। अब first allotment के लिंक पर क्लिक करें। अपनी डिटेल्स भरके लॉगइन करें। अब आप एलॉटमेंट रिजल्ट्स डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिशन के लिए रिपोर्टिंग टाइम 30 जून से 4 जुलाई 2018 तक का है। स्टूडेंट्स को तय समय में रिपोर्ट करना होगा। वहीं दूसरे राउंड की एलॉटमेंट लिस्ट (CAP Round-II) 5 जुलाई को जारी की जाएगी। Maharashtra Common Entrance Test (MHT CET) 2018 के Results तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने 2 जून, 2018 को जारी किए थे।

अभांग आदित्य सुभाष ने परीक्षा में टॉप किया था। उन्होंने पीसीएम में 195 अंक हासिल किए थे। दूसरी रैंक चार उम्मीदवारों, राठी खुशल विनोद, अमेया दिलीप ज़कार, वखरिया प्रियश राजेश और रुचिरैंक ने साझा की। चारों ने 191 अंक हासिल किए थे। इस साल, राज्य में MHT CET के लिए कम से कम 14 प्रतिशत अधिक उम्मीदवारों पंजीकरण कराया था। महाराष्ट्र में उम्मीदवारों की कुल संख्या 4.3 लाख थी। MHT CET परीक्षा महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, कृषि और होटल मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिला पाने के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा है।