MHT CET 2022 Answer Key: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की ओर से आज एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के जरिए आंसर-की चेक कर सकते हैं।
प्रोविजनल आंसर-की पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए जारी की जाएगी। इस पर अभ्यर्थी 2 सितंबर से 4 सितंबर शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आपत्ति के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और नतीजे घोषित किए जाएंगे।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट 15 सितंबर 2022 तक घोषित किया जा सकता है। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि पीसीएम ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षा का आयोजन 5 अगस्त 2022 से 11 अगस्त 2022 तक और पीसीबी ग्रुप के लिए 12 अगस्त 2022 से 20 अगस्त 2022 तक किया गया था। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन महाराष्ट्र के कॉलेजों में बी.टेक, डी फार्म , और यूजी कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
How to Download MHT CET Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
-होम पेज पर दिए MHT CET Answer Key 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
-आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
