MHT CET Admit Card 2022: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने पीसीएम ग्रुप परीक्षा के लिए एमएचटी सीईटी 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पीसीएम परीक्षा का आयोजन 5 अगस्त 2022 से 11 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। वहीं पीसीबी ग्रुप के लिए परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त 2022 से 20 अगस्त 2022 तक किया जाएगा।

इस परीक्षा का आयोजन इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य स्तर पर किया जाता है। परीक्षा संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

पहले इस परीक्षा का आयोजन 11 जून 2022 से 28 जून 2022 तक किया जाना था। अन्य परीक्षाओं से एमएचटी सीईटी 2022 की तिथियां टकरानें के कारण महाराष्ट्र सरकार ने परीक्षा तिथियों में बदलाव कर नई तिथि घोषित की थी।

परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र में घड़ी,कैलकुलेटर,पेजर या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को ले जानें की अनुमति नहीं है।

How to Download MHT CET Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइटcetcell.mahacet.org पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए MHT CET PCM admit card link under ‘To Download Admit Card For CET- 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।