Maharashtra Board HSC, SSC Result 2024 Direct Link at mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 12वीं की तीनों स्ट्रीम का परिणाम जारी कर दिया। हालांकि स्टूडेंट्स के लिए वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक 1 बजे के बाद एक्टिव होगा। 12वीं का रिजल्ट आने से करीब 14 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद स्टूडेंट्स परिणाम चेक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा।
बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 का आयोजन 21 फरवरी से 19 मार्च तक किया गया था, जिसमें 14 लाख रजिस्टर्ड छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इन परीक्षाओं को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे की दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। पिछले साल, महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 91.25 प्रतिशत था, जिसके इस साल बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। अगर आप महाराष्ट्र बोर्ड के छात्र हैं, तो यहां जान लीजिए महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2024 की सबसे तेज और सटीक LIVE UPDATE
Maharashtra Board SSC Result 2024 LIVE: Check Here
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र इन चार वेबसाइटों पर अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
mahresult.nic.in
results.gov.in
results.nic.in
mahahsc.in
mahahsscboard.in
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है और आज किसी भी वक्त नतीजों को जारी करने का नोटिफिकेशन आ सकता है।
इस साल मुंबई डिवीजन से 3,21,116 स्टूडेंट्स ने महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। उसमें से 3,19,910 स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे। 2,94,158 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की है। इस साल मुंबई का पासिंग प्रतिशत 91.95 प्रतिशत रहा जो कि राज्य का सबसे कम पासिंग प्रतिशत है।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 7,27,386 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 7,25,077 स्टूडेंट्स उपस्थित हुए। इसमें से 7,09,314 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की। साइंस का इस साल का पासिंग प्रतिशत 97.82 प्रतिशत रहा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 85.88 प्रतिशत रहा। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 3.56.059 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। उसमें से 3,51,145 स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए उपलब्ध हुए थे, जिसमें से 3,01566 स्टूडेंट्स ने परीक्षा को पास कर लिया।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की वोकेशनल स्ट्रीम में इस साल कुल 35106 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 30808 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास कर ली है। वोकेशनल का पासिंग प्रतिशत 87.75 प्रतिशत रहा है।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी कोंकण जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे अच्छा रहा। एक नजर इस साल के डिवीजन वाइस रिजल्ट पर।
कोंकण: 97.51 प्रतिशत
नासिक: 94.71 प्रतिशत
पुणे: 94.44 प्रतिशत
कोल्हापुर: 94.24 प्रतिशत
छत्रपति संभाजी नगर: 94.08 प्रतिशत
अमरावती: 93 प्रतिशत
लातूर: 92.36 प्रतिशत
नागपुर: 92.12 प्रतिशत
मुंबई: 91.95 प्रतिशत
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का स्ट्रीम वाइस पासिंग प्रतिशत
साइंस: 97.82 प्रतिशत
आर्ट्स: 85.88 प्रतिशत
कॉमर्स: 92.18 प्रतिशत
वोकेशनल: 87.75 फीसदी
आईटीआई: 87.69 प्रतिशत
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जारी हो गया है। रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1- स्टूडेंट्स सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट के होम पेज पर Maharashtra HSC result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- जो विंडो खुलेगी वहां आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी है और सबमिट करना है।
स्टेप 4- सबमिट करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव होने ही वाला है। स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
mahresult.nic.in
hscresult.mahahsscboard.in
mahahsscboard.in
hscresult.mkcl.org and
results.digilocker.gov.in
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल कुल 15,13,909 छात्रों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 14,23,970 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसमें से 13,29,684 बच्चे पास हो गए हैं। इस साल राज्य का पासिंग प्रतिशत 93.37 प्रतिशत रहा है।
पिछले साल की तरह इस साल भी महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में मुंबई डिवीजन का रिजल्ट सबसे खराब रहा है। मुंबई डिवीजन में 91.95 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। पिछले साल मुंबई डिवीजन का पासिगं प्रतिशत 88.13 फीसदी रहा था।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 95.44 रहा जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 91.60 प्रतिशत रहा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में स्टूडेंट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 26 सब्जेक्ट के अंदर स्टूडेंट्स ने 100 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस साल बैठने वाले छात्रों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक 1 बजे एक्टिव हो जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी कोंकण जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे अधिक रहा है। कोंकण डिवीजन का ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 97.51 फीसदी रहा है। स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट का लिंक 1 बजे के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में इस साल कुल 93.37 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 2.12 प्रतिशत ज्यादा है। 2023 में 91.25 फीसदी बच्चे पास हुए थे। वहीं 2022 में महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का पासिंग प्रतिशत 94.22 फीसदी रहा था।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस साल के पासिंग प्रतिशत की जानकारी आना बाकि है। माना जा रहा है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल पासिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकती है। 2023 में महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट कुछ इस प्रकार है:
साइंस: 96.09 प्रतिशत
कॉमर्स: 90.42 प्रतिशत
वोकेशनल: 89.25 प्रतिशत
आर्ट्स: 84.05 प्रतिशत
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं कक्षा की तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी हो गया है। स्टूडेंट्स के लिए वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक 1 बजे के बाद एक्टिव होगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज 11 बजे जारी कर दिया जाएगा। हालांकि स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर 1 बजे एक्टिव होगा। बता दें कि पिछले साल कक्षा 12वीं के साथ 10वीं का भी रिजल्ट एक ही दिन जारी हुआ था। पिछले साल 25 मई को नतीजे आए थे। पिछले साल भी ऐसा ही हुआ था। रिजल्ट 11 बजे जारी हो गया था, लेकिन वेबसाइट पर लिंक 2 बजे एक्टिव हुआ था।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 1 मई 2024 को दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करेगा। छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन https://results.digilocker.gov.in पर देख सकते हैं।
https://x.com/digilocker_ind/status/1792565479221145822
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं एचएससी रिजल्ट को ऑनलाइन मोड में आज दोपहर 1 बजे जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट http://www.mahresult.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।