Manabadi, TS Polycet 2018 Results from http://www.polycetts.nic.in: तेलंगाना राज्य के पॉलिटेक्निक TS POLYCET 2018 के परिणाम polycetts.nic.in पर 3 बजे जारी किए जाने थे, लेकिन अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इसके अपडेट यहां भी उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, ध्यान दें कि DTE ने 28 अप्रैल को परिणाम घोषित करने की तारीख फाइनल की थी। हालांकि, परिणाम घोषणा के समय के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रिजल्ट आते ही हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। तेलंगाना राज्य में पॉलिटेक्निक की 53,590 सीटों के लिए एग्जाम लिया गया था। इसमें सरकारी, प्राइवेट और सहायता प्राप्त सभी सीटें शामिल थीं।

Live Blog

Manabadi, TS Polycet 2018 Results LIVE UPDATES from http://www.polycetts.nic.in: 

Highlights

    20:42 (IST)28 Apr 2018
    परिणाम की घोषणा में देरी

    पॉलिसेट 2018 के परिणाम देर रात या फिर रविवार को सुबह आने की संभावना बताई जा रही है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि परिणाम रविवार को घोषित होंगे। ऐसे में कभी भी रिजल्ट का ऐलान हो सकता है। 

    20:07 (IST)28 Apr 2018
    कभी भी आ सकता है परिणाम

    पॉलिसेट 2018 के रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं उनका इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। परिणाम  आने में देरी हो रही है। फिलहाल उन्हें अब कभी भी लाइव किया जा सकता है। वह आधिकारिक वेबसाइट polycetts.nic.in को रिफ्रेश करते रहें। रिजल्ट जारी होते ही हम भी आपको इसके बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा भी दूसरी वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

    19:33 (IST)28 Apr 2018
    रिजल्ट में देरी

    TS POLYCET ने रिजल्ट जारी करने को लेकर जानकारी दी थी कि शाम 7 बजे तक इसकी घोषणा की जा सकती है। फिलहाल तय समय से आधे घंटे बाद भी परिणाम घोषित नहीं हुए हैं।

    16:51 (IST)28 Apr 2018
    यहां देखें रिजल्ट

    स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि रिजल्ट आने के बाद तुरंत रिजल्ट देख सकें। TS POLYCET का एग्जाम केवल ऑफलाइन ही हुआ था। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट http://www.polycetts.nic.in पर देख सकते हैं।

    16:16 (IST)28 Apr 2018
    कब आएगा रिजल्ट

    TS POLYCET ने रिजल्ट जारी करने को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं दिया गया है। वहीं जिन साइट्स पर रिजल्ट आने वाला है उन्होंने भी यह लिख रखा है कि परिणाम आज ही जारी किए जाएंगे, लेकिन रिलीज के समय के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। सूत्रों के मुताबिक परिणाम जल्द ही अपडेट हो जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करें।

    15:48 (IST)28 Apr 2018
    TS POLYCET का एग्जाम था ऑफलाइन

    TS POLYCET का एग्जाम 21 अप्रैल 2018 को हुआ था। TS POLYCET का एग्जाम केवल ऑफलाइन ही हुआ था। मतलब ऑनलाइन नहीं हुआ था। इस बार प्रश्न पत्र में 120 प्रश्न थे। रिजल्ट जारी होने के बाद जो लोग सिलेक्ट होंगे उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

    15:43 (IST)28 Apr 2018
    इसमें नहीं है आयु की कोई सीमा

    इस परीक्षा के लिए आयु की कोई लिमिट नहीं है। परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवार को 120 (30 प्रतिशत) में से 36 अंक प्राप्त करने होंगे। आपको बता दें कि डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन की स्थापना 5 जून 1957 को हुई थी।

    15:39 (IST)28 Apr 2018
    कभी भी जारी हो सकते हैं परिणाम

    जो स्टूडेंट्स पॉलिसेट 2018 के रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्हें अब कभी भी लाइव किया जा सकता है। वह आधिकारिक वेबसाइट polycetts.nic.in को रिफ्रेश करते रहें। रिजल्ट जारी होते ही हम भी आपको इसके बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा भी दूसरी वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

    15:31 (IST)28 Apr 2018
    रिजल्ट जल्द, करते रहें रिफ्रेश

    डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने TS POLYCET का रिजल्ट घोषित करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब रिजल्ट किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। अब इसकी वेबसाइट को रीफ्रेश करते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट polycetts.nic.in पर जारी किया जाएगा।

    15:24 (IST)28 Apr 2018
    यहां मिलेगी POLYCET से जुड़ी जानकारी

    किसी भी तरह की असुविधा के लिए POLYCET की हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पॉलीसेट के नंबर 8499827773, 8499828883 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा POLYCET के टॉल फ्री नंबर 18005995577 पर भी कॉल कर सकते हैं। वहीं अगर चाहें तो POLYCET को ईमेल भी कर सकते हैं। ईमेल आईडी polycetts@gmail.com है।

    15:12 (IST)28 Apr 2018
    रिजल्ट से पहले करें यह तैयारी

    स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि रिजल्ट आने के बाद तुरंत रिजल्ट देख सकें। अपना रिजल्ट http://www.polycetts.nic.in पर भी स्टूडेंट्स देख सकते हैं।

    13:49 (IST)28 Apr 2018
    ऐसे करें चेक TS Polycet Results 2018

    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट polycetts.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर आ रहे TS POLYCET 2018 Result के लिंक पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। यहां अपनी डिटेल्स जैसे रोल नंबर आदि डालकर सबमिट कर दें। सबमिट करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा।

    13:36 (IST)28 Apr 2018
    120 थे प्रश्न

    इस बार प्रश्न पत्र में 120 प्रश्न थे। इनमें से 60 प्रश्न गणित के, 30 प्रश्न फिजिक्स के और 30 प्रश्न केमिस्ट्री के थे। आपको बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद जो लोग सिलेक्ट होंगे उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

    13:06 (IST)28 Apr 2018
    कब हुई थी परीक्षा

    परीक्षा सुबह 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित की गई थी। प्रश्नपत्र में गणित, भौतिकी, और रसायन शास्त्र अनुभाग शामिल थे, जिनमें कक्षा 10 के लेवल के प्रश्न थे। TS POLYCET का एग्जाम 21 अप्रैल 2018 को हुआ था। TS POLYCET का एग्जाम केवल ऑफलाइन ही हुआ था।

    13:02 (IST)28 Apr 2018
    यहां भी देख सकते हैं TS Polycet 2018 का रिजल्ट

    इसके अलावा रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स राज्य पॉलीटेक्निक की वेबसाइट tsche.ac.in पर भी अपने परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा www.polycetts.nic.in पर भी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं।