Manabadi AP SSC Supplementary Results 2018, BSEAP AP SSC Supplementary Results 2018, http://www.bse.ap.gov.in: Andhra Pradesh Board of Secondary Education ने 10वीं की सप्लिमेंट्री परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट्ज ऑनलाइन देख सकते हैं। नतीजे आप bse.ap.gov.in और manabadi.com पर देख सकते हैं। Andhra Pradesh Board ने SSC यानी 10वीं की परीक्षाएं 15 से 29 मार्च, 2018 तक आयोजित कराई गई थीं। परीक्षा के नतीजे 29 अप्रैल को जारी किए गए थे। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में 6.6 लाख स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग एक लाख स्टूडेंट्स 10वीं की सप्लिमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 56,108 लड़के और 42,428 लड़कियां थीं। वहीं रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में से 1,330 स्टूडेंट्स प्राइवेट श्रेणी में अपीयर हुए थे। इस परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स की कुल संख्या 6,13,378 है। इस साल का पास प्रतिशत 94.48 फीसदी रहा। लड़कियों का पास परसेंटेज लड़कों से अधिक था। लड़कियों का पास परसेंटेज 94.56 फीसदी और लड़कों का 94.41 फीसदी था। चलिए अब जानते हैं रिजल्ट देखने का तरीका।
AP SSC 10th Supplementary Results 2018 देखने के लिए विजिट करें वेबसाइट bse.ap.gov.in या manabadi.com पर। अब ‘AP 10th Supply Results 2018 – Available Now’ के लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या मांगी अन्य डिटेल्स सबमिट करें। नतीजे आपके सामने होंगे। डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। नतीजे आप bieap.gov.in, results.nic.in, examresults.net और bse.ap.gov.in पर लॉगइन कर भी देख सकते हैं।
आंध्र प्रदेश बोर्ड ने AP SSC बोर्ड की परीक्षा 268 सेंटर्स पर कराई थी। सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और सभी सेंटर्स पर धारा 144 लागू की गई थी। साल 2017 में 91.92 फीसदी स्टूडेंट्स ने आंध्र प्रदेश बोर्ड के SSC का एग्जाम क्लीयर किया था। इनमें कुल 6,22,538 स्टूडेंट्स रेग्युलर वाले थे जिसमें से 5,60,253 स्टूडेंट्स ने पास हुए थे। इसमें 3,14,471 लड़कों ने एग्जाम दिया था जिसमें से 2,82,909 पास हुए थे। मतलब कुल 91.87% लड़के पास हुए थे।
