महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in के साथ-साथ Jansatta.com/education पर दिए गए Maharashtra Board HSC 12th Result Direct Link के जरिए भी अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट SMS और Digilocker से ऐसे पाएं- पूरी गाइड
Maharashtra HSC Result 2025 ऐसे करें चेक – Direct Link और आसान स्टेप्स
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE), पुणे आज यानी 5 मई, 2025 को महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं एचएससी परिणाम 2025 को जारी कर रहा है। यह परिणाम दोपहर 1 बजे बोर्ड ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा, जिसकी पूरी अपडेट यहां मिलेगी।
Maharashtra Board HSC 12th Result Direct Link
एमएसबीएसएचएसई बोर्ड ने 11 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच एचएससी कक्षा 12 के लिए वार्षिक परीक्षा आयोजित की थी। कक्षा 12 एचएससी महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 15 लाख से अधिक छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 8,10,348 लड़के, 6,94,652 लड़कियां और 37 ट्रांसजेंडर छात्र शामिल थे।
महाराष्ट्र बारावीचा निकाल २०२५, लाईव्ह अपडेट्स, डायरेक्ट लिंक
SMS और Digilocker से महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे पाएं?
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद, जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे आने वाले हफ्तों में पुनर्मूल्यांकन या पुनर्जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड की आधिकारिक साइट पर विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। एमएसबीएसएचएसई एचएससी रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्र यहां जान लीजिए रिजल्ट जारी होने से लेकर मार्कशीट के डायरेक्ट लिंक तक प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिलने वाली हर जानकारी।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा परिणाम जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।
वेबसाइट डाउन होने या क्रैश होने की सूरत में छात्र नीचे दिए गए तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
वेबसाइट हो जाए क्रैश तो महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट SMS और Digilocker से ऐसे पाएं- पूरी गाइडमहाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र, नीचे बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस के जरिए अपनी एमएसबीएसएचएसई 12वीं मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mkcl.org पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध 'महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2025' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब सामने खुले विंडो में आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 4. अब मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी उसकी जांच करें।
स्टेप 5. मार्कशीट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.88% है। नौ क्षेत्रों में सबसे अधिक कोंकण क्षेत्र - 96.74% है, जबकि सबसे कम लातूर - 89.46% है।
छात्र 20 मई 2025 तक अपने नंबरों की जांच (verification) और री-चेकिंग (re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन री-चेकिंग के लिए तभी आवेदन कर पाएंगे जब वे पहले अपनी आंसर शीट की फोटोकॉपी अलग से फीस देकर मंगवा लें।
MSBSHSE ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से महाराष्ट्र HSC 12वीं परिणाम 2025 जारी कर दिया है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.86% रहा। हालाँकि, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक दोपहर 1 बजे उपलब्ध होगा।
महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र अपने 12 वीं बोर्ड के परिणाम नीचे दी गई वेबसाइटों पर देख सकते हैं।
वेबसाइट 1. mahahsscboard.in
वेबसाइट 2. hscresult.mkcl.org.
महाराष्ट्र राज्य बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, छात्र अपना परिणाम दोपहर 1 बजे से mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org, Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक और results.digilocker.gov.in जैसे प्लेटफार्मों पर ऑनलाइन देख सकेंगे।
2023 की तुलना में उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार देखा गया। 2023 में उत्तीर्ण प्रतिशत 91.25 प्रतिशत था। यह एक सकारात्मक संकेत था क्योंकि 2023 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 2022 के 94.22 प्रतिशत से कमी देखी गई थी।
2024 में, MSBSHSE बोर्ड ने 21 मई को कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए थे। बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 19 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। HSC कक्षा 12 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.37 प्रतिशत था। कुल 14,33,371 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था; इनमें से 14,23,970 परीक्षा में शामिल हुए और 13,29,684 उत्तीर्ण हुए।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद, जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे आने वाले हफ्तों में पुनर्मूल्यांकन या पुनर्जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड की आधिकारिक साइट पर विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।
इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसमें 8,10,348 लड़के, 6,94,652 लड़कियां और 37 ट्रांसजेंडर छात्र शामिल थे।
एमएसबीएसएचएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 11 मार्च, 2025 की अवधि में किया था
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे आज दोपहर 1 बजे कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी करेगा, जिसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस की हर लेटेस्ट जानकारी यहां मिलेगी।