महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) मंगलवार (13 मई, 2025) को दोपहर 12 बजे माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एसएससी – कक्षा 10) परिणाम 2025 घोषित कर दिया है, जिसका रिजल्ट लिंक 1 बजे एक्टिव हुआ। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org और results.digilocker.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Maharashtra Board 10th Result 2025: Direct Link
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी कक्षा 10वीं परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Jansatta.com/education और education.indianexpress.com और Maharashtra Board 10th SSC Result 2025 Direct Link के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एमएसबीएसएचएसई कक्षा 10वीं परिणाम को मंगलवार को दोपहर 1 बजे घोषित करेगा और रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जिसे चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां दी गई है।
महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 17 मार्च, 2025 की अवधि में राज्य के कुल 9 डिवीजनों में किया था, जिसमें राज्य के 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी। Maharashtra SSC 10th Result 2025 का इंतजार कर रहे छात्र इस लाइव ब्लॉग के साथ जानें रिजल्ट जारी होने से लेकर मार्कशीट के डायरेक्ट लिंक तक हर नई जानकारी की LIVE Update
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
चरण 1- आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं
चरण 2- महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें
चरण 3- 10वीं परिणाम 2025 महाराष्ट्र बोर्ड विंडो में रोल नंबर और माता का पहला नाम दर्ज करें
चरण 4- “परिणाम देखें” पर क्लिक करें
चरण 5- MAH SSC परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा
डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं और साइन अप करें।
अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
‘शिक्षा’ श्रेणी के अंतर्गत, MSBSHSE चुनें
महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा परिणाम 2025 श्रेणी पर क्लिक करें
अपना विवरण दर्ज करें
पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए हार्ड कॉपी अपने पास रखें
बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी किया है, जिसमें सभी संभागों में कोंकण संभाग में परीक्षा परिणाम शीर्ष पर रहा और यहां 98.82 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है की जबकि नागपुर सबसे निचले स्थान पर रहा यहां 90.78 प्रतिशत विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए। कोल्हापुर में 96.87 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, इसके बाद मुंबई में 95.84 प्रतिशत, पुणे में 94.82 प्रतिशत, नासिक में 93.04 प्रतिशत, अमरावती में 92.95, छत्रपति संभाजीनगर में (92.82) और लातूर में 92.77 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष मार्च-अप्रैल में आयोजित परीक्षा में 15,58,020 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था और 15,46,579 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 14,55,433 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने बताया कि आठ संभागों में से कोंकण संभाग में परीक्षा परिणाम शीर्ष पर रहा और यहां 98.82 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल कुल पास प्रतिशत 94.10 प्रतिशत रहा है, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 96.14 फीसदी और लड़कों का पास प्रतिशत 92.31 फीसदी रहा है।
महाराष्ट्र बोर्ड से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल कक्षा 10वीं परिणाम में राज्य की लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पछाड़ दिया है।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 जारी कर दिया है और इस साल कक्षा 10वीं परिणाम का कुल पास प्रतिशत 94.10 प्रतिशत रहा है।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम जारी हो चुका है और अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया था और उसके 1 घंटे बाद यानी दोपहर 1 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है, छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
कुल – 285
डिवीजन के लिहाज से
पुणे – 59
नागपुर – 63
छत्रपति संभाजीनगर – 28
मुंबई – 67
कोल्हापुर – 13
अमरावती – 28
नासिक – 9
लातूर – 18
कोंकण – 0
चरण 1- आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं
चरण 2- महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें
चरण 3- 10वीं परिणाम 2025 महाराष्ट्र बोर्ड विंडो में रोल नंबर और माता का पहला नाम दर्ज करें
चरण 4- “परिणाम देखें” पर क्लिक करें
चरण 5- MAH SSC परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा
महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 17 मार्च, 2025 की अवधि में राज्य के कुल 9 डिवीजनों में किया था, जिसमें राज्य के 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के तुरंत बाद ऑफिशियल वेबसाइटों पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं रिजल्ट को आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रख लें।
इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम में कुल 15,60,154 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें से 15,49,326 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए।
2024 में महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। 2024 के 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में लड़कों का पास प्रतिशत 94.56% रहा था तो वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 97.21% रहा था।
पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में सभी 9 डिवीजन में से कोंकण डिविजन जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा था। इस जिले का पासिंग प्रतिशत 99.01% था। वहीं नागपुर का सबसे कम 94.73% पासिंग प्रतिशत रहा था।
साल 2024 में महाराष्ट्र कक्षा 10 की परीक्षा देने वाले 15,49,326 छात्रों में से कुल 14,84,431 ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की, जो राज्यव्यापी सफलता दर को दर्शाता है
लास्ट ईयर महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में 187 छात्र ऐसे थे जिन्होंने 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया था। इसमें लातूर जिले के 123 स्टूडेंट शामिल थे।
पिछले साल जारी हुए महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परिणाम में लड़के और लड़कियों की पासिंग पर्संटेज इस प्रकार है।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 97.21%
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 94.56%
महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 17 मार्च, 2025 की अवधि में राज्य के कुल 9 डिवीजनों में किया था, जिसमें राज्य के 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी।
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 को मंगलवार 13 मई, 2025 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा।