Maharashtra Board MSBSHSE 12th Result 2022: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा 12वीं का रिजल्ट 8 जून 2022 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख राज्य शिक्षा मंत्री वर्षा एकनाथ गायकवाड द्वारा ट्विटर पर घोषित की गई। कल सभी छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से 7 अप्रैल 2022 तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा 14 फरवरी से 3 मार्च तक चली थी। महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी की परीक्षा के लिए 14,85,191 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।
Maharashtra HSC Result 2022: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा परिणाम
- mahresult.nic.in
- mahresults.org.in
- hscresult.mkcl.org
- mh12.abpmajha.com.
Maharashtra Board HSC Result 2022: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ((MSBSHSE) द्वारा 12वीं का रिजल्ट 8 जून को 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। जिसके बाद रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड कल दोपहर 1 बजे 14 लाख से अधिक छात्रों के लिए 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड रिजल्ट की सूचना शिक्षा मंत्री द्वारा ट्विटर पर दी गई थी।
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 12वीं के रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी किए जाने की संभावना है। सभी छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को MHHSCसीट नंबर लिख कर 57766 पर भेजना होगा।
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट कल दोपहर 1:00 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि, छात्रों की मार्कशीट 17 जून को संबंधित स्कूलों में उपलब्ध कराई जाएगी।
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं, पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक हासिल करना होगा। कम नंबर आने पर छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। इससे जुड़ी सूचना बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित करने के बाद दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2021 में महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 99.96% दर्ज किया गया था। जबकि, साल 2020 में यह 95.3% था।
महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी यानी 12वीं की परीक्षा के लिए 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें 8.17 लाख छात्र और 6.68 लाख छात्राएं शामिल हैं।
राज्य शिक्षा मंत्री वर्षा एकनाथ गायकवाड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से बताया कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल 8 जून को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 12वीं यानी एचएससी का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। जिसके बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे।
