Maharashtra Board MSBSHSE 12th Result 2022: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा 12वीं का रिजल्ट 8 जून 2022 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख राज्य शिक्षा मंत्री वर्षा एकनाथ गायकवाड द्वारा ट्विटर पर घोषित की गई। कल सभी छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से 7 अप्रैल 2022 तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा 14 फरवरी से 3 मार्च तक चली थी। महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी की परीक्षा के लिए 14,85,191 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।
Maharashtra HSC Result 2022: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा परिणाम
- mahresult.nic.in
- mahresults.org.in
- hscresult.mkcl.org
- mh12.abpmajha.com.
Maharashtra Board HSC Result 2022: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ((MSBSHSE) द्वारा 12वीं का रिजल्ट 8 जून को 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। जिसके बाद रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देंगे।
कोंकण संभाग में इस वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली लड़कियों की संख्या सबसे अधिक रही , जिसमें कुल मिलाकर (लड़कियों) का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.21% रहा। इसके बाद नागौर में 96.52%, अमरावती में 96.34%, लातूर में 95.25, कोहलापुर में 95.07%, में 95.03% रहा। नासिक, औरंगाबाद में 94.97% और पुणे में 93.61% रहा।
12वीं परीक्षा में कुल 13 लाख 56 हजार 604 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि परीक्षा में1439731 उपस्थित हुए थे।
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल 1356604 छात्रों में से 230769 ने डिस्टिंक्शन प्राप्त किया, 558678 छात्र ग्रेड I सूची में और 493442 छात्र ग्रेड II सूची में सफल हुए हैं।
कामर्स स्ट्रीम स्ट्रीम में 93.04 फीसदी छात्राएं, साइंस स्ट्रीम में 98.55 फीसदी छात्राएं और आर्ट्स स्ट्रीम में 92.73 फीसदी छात्राएं सफल हुई हैं।
छात्र अपने संबंधित स्कूल से कुछ दिन बाद मूल अंक प्राप्त कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। छात्र अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं।
12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी 2022 से 3 मार्च 2022 तक किया गया था।
रिजल्ट का लिंक थोड़ी देर में आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।
12वीं में इस बार साइंस ने 98.3 पास प्रतिशत, कॉमर्स का 91.71 प्रतिशत, आर्ट्स का 90.51 प्रतिशत और एचएससी वोकेशनल का कुल 92.40 पास प्रतिशत दर्ज किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र 12वीं की परीक्षा में इस साल 94.22 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 1 बजे एक्टिव किया जाएगा।
महाराष्ट्र12वीं परीक्षा में पिछले साल कुल 99.63 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।
पिछले साल कोंकण ने 99.81 प्रतिशत के साथ उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया था, उसके बाद मुंबई ने 99.79 प्रतिशत और पुणे ने 99.75 प्रतिशत पास प्रतिशत हासिल किया था।
पिछले साल महाराष्ट्र एचएससी परीक्षाओं को कोविड के कारण रद्द कर दिया गया था। एचएससी छात्रों के अंकों की गणना 30:30:40 के फार्मूले पर की गई।
12वीं का रिजल्ट दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें।
-आधिकारिक वेबसाइट- mahresult.nic.in पर जाएं
-होम पेज पर परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-नए पेज पर, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करें।
-परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
जल्द ही महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का भी रिजल्ट जारी किया जाएगा।हालांकि अभी 10वीं रिजल्ट की डेट नहीं जारी की गई है।
12वीं के तीनों स्ट्रीम के टाॅपरों की भी लिस्ट जारी की जाएगी।
पिछले साल भी 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ ही घोषित किया गया था।
12वीं साइंस, आर्ट्स और काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा।
12वीं परीक्षा के लिए कुल 14,85,191 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 817,188 छात्र और 6,68,003 छात्राएं शामिल हैं।
पिछले साल 12वीं विज्ञान वर्ग का पास प्रतिशत 99.45 फीसदी, कला वर्ग का पास प्रतिशत 99.83 फीसदी और वाणिज्य वर्ग का पास प्रतिशत 99.91 फीसदी था।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पिछले साल कुल 99.63 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।
पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण महाराष्ट्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट घोषित किया गया था।
12वीं के छात्र रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahresults.org.in, hscresult.mkcl.org और mh12.abpmajha.com के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ टाॅपर की लिस्ट भी जारी करेगा।
12वीं परीक्षा का आयोजन निर्धारित केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत किया गया था।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे आधिकारिक वेबसाइट mahahscboard.in और mahresult.nic.in पर जारी किया जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा।
पिछले साल कोविड-19 मामलों की वजह से 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी और छात्रों को वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड के आधार पर आज घोषित कर दिया गया था।