UPPSC LT Grade Admit Card 2018: Uttar Pradesh Public Service Commission,  UPPSC ने UPPSC LT के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन कैंडिडेट्स ने इसके लिए अप्लाई किया था वह UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। UPPSC ने 10,000 से ज्यादा LT ग्रेड की पोस्ट के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए 7 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था।  UPPSC LT Grade का एग्जाम 29 जुलाई को होगा।

एग्जाम  के लिए 39 जिलों में  1,760 सेंटर बनाए गए हैं। राज्य में कुल 10,768 पोस्ट के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए 5,404 वेकेंसी वूमन ब्रांच के लिए हैं। एग्जाम की बात करें तो एग्जाम 2 घंटे का होगा। एग्जाम सुबह 11:30 बजे से लेकर 01:30 बजे तक का होगा। एग्जाम में निगेटिव मार्किंग भी होगी। एक गलत सवाल के लिए 0.33 नंबर काटे जाएंगे। मतलब 3 गलत जवाब देने पर 1 नंबर काट लिया जाएगा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड: सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.nic.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर ‘admit card’ का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। इसके बाद नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड डाल दें। ये सभी जरूरी डिटेल्स डालने के बाद सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद आप आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। अब इस डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।