LNMU UG Admission 2022: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा, बिहार में यूजी पाठ्यक्रम 2022-25 में दाखिले के लिए आज से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से सभी संबंधित कॉलेजों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विवि ने कल बीए, बीएससी और बीकाॅम में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी की थी। जारी पहली सूची में 1 लाख 39 हजार 589 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। मेरिट सूची में शामिल छात्र 31 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 तक पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। नामांकन आवंटित महाविद्यालयों में लिया जाएगा।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर जारी बीए, बीएससी और बीकाॅम में दाखिले के लिए चयन सूची चेक कर सकते हैं। मेरिट सूची कॉलेज वाइज जारी की गई है।
वहीं विश्वविद्यालय ने दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में दाखिले के लिए दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in के जरिए 6 सितंबर 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
How to Check LNMU UG Part 1 Slection List 2022: ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Link for Selection list and Selection letter Admission in B.A., B.Sc., B.Com. Degree Part-I Session-2022-25 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब College Wise Selection List पर क्लिक करें।
-College Selection List आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
-अब रोल नंबर और नाम की मदद से चेक करें।
-अंत में प्रिंट निकाल लें।