Mpresults.nic.in, MP Board 12th Result 2024, Sarkari Result 2024 Direct Link Online on mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भोपाल (MPBSE) एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा हुई है। 12वीं के परीक्षा परिणाम में अंशिका मिश्रा ने टॉप किया है। अंशिका साइंस टॉपर भी हैं। उन्हें 500 में से 493 मार्क्स मिले हैं। इतने ही मार्क्स कॉमर्स की टॉपर मुस्कान दांगी को भी मिले हैं। इसके अलावा शाजापुर के जयंत यादव ने आर्ट्स स्ट्रीम से टॉप किया है। टॉप किया है। जयंत को 500 में से 487 मार्क्स मिले हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में दूसरा स्थान कुलदीप मेवड़ा को मिला है। उनके 500 में से 486 मार्क्स हैं। इस साल 12वीं का ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 64.49 रहा है। कुल 624140 स्टूडेंट्स पास हो गए हैं।

12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है। इसके अलावा education.indianexpress.com वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट चेक व मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board 10th 12th Result 2024 Direct Link LIVE: Check Here

बता दें कि मध्य प्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की गई थीं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में ​​7,48,238 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इस बार लोकसभा चुनाव के चलते रिजल्ट एक माह पहले ही घोषित किया जा रहा है। पिछले साल 10वीं परीक्षा में कुल 815364 छात्र उपस्थित हुए थे जिनमें से 515955 छात्र पास हुए थे। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पास प्रतिशत 63.2 फीसदी रहा था और कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 727044 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 401366 छात्र सफल हुए और पास प्रतिशत 55.28 फीसदी रहा था।

MP Board 12th Result 2024 Direct Link LIVE: Check Here

Live Updates
10:39 (IST) 25 Apr 2024
MPBSE, MP Board 12th Result 2024: करीब 3 लाख स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से हुए पास

एमपी बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में 2,92,766 छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। फर्स्ट डिवीजन पाने वाली लड़कियों की संख्या 1,63,663 है जबकि 1,29,103 लड़के हैं। 1,09,261 छात्रों को सेकेंड डिवीजन मिली है। इसमें 49,609 लड़कियां हैं और 59,652 लड़कों को सेकेंड डिवीजन मिली है। कुल 422 छात्रों को थर्ड डिवीजन मिली है। इसमें 113 लड़कियां और 309 लड़के हैं।

09:47 (IST) 25 Apr 2024
Mpbse.nic.in, MP Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: खराब रहा इस साल एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है और आकंड़ो के अनुसार लड़के और लड़कियों दोनों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

ओवरऑल पासिंग पर्संटेज- 58.10 प्रतिशत

लड़कियों का पासिंग पर्संटेज- 61.87 प्रतिशत

लड़कों का पासिंग पर्संटेज- 54.35 प्रतिशत

08:52 (IST) 25 Apr 2024
MPBSE, MP Board 12th Result 2024: ऐसे चेक करें 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।

इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर जाएं और जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उसके परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर डालें और लॉगइन करें।

कक्षा 10 या 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम देखें। रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर ले लें।

21:15 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE, MP Board 12th Result 2024: मार्कशीट में SUPTH का क्या मतलब है?

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कई छात्रों की मार्कशीट में कुछ विषयों के सामने SUPTH लिखा है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आखिर इसका क्या मतलब है। मार्कशीट पर किसी विषय के सामने लिखे SUPTH का मतलब है कि आपको उस विषय में सप्लीमेंट्री एग्जाम देना है। इसका मतलब है कि आपको अपना रिजल्ट सुधारने का एक और मौका दिया जाएगा।

MP Board Result 2024: मार्कशीट पर SUPTH का क्या है मतलब? स्टूडेंट्स हैं परेशान!
20:00 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE, MP Board 12th Result 2024: फर्स्ट डिवीजन से करीब 3 लाख छात्र पास

एमपी बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में 2,92,766 छात्रों को फर्स्ट डिवीजन मिली है। इसमें 1,63,663 छात्राएं हैं जबकि 1,29,103 छात्र हैं। 1,09,261 छात्रों को सेकेंड डिवीजन मिली है। इसमें 49,609 लड़कियां हैं और 59,652 लड़कों को सेकेंड डिवीजन मिली है। कुल 422 छात्रों को थर्ड डिवीजन मिली है। इसमें 113 लड़कियां और 309 लड़के हैं।

19:36 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE, MP Board 12th Result 2024: लड़कियों ने किया लड़कों से बेहतर प्रदर्शन

एमपी बोर्ड के रिजल्ट में इस साल लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर हुआ है। लड़कियों का कुल पासिंग प्रतिशत 68.42 रहा है जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 60.54 रहा है। वहीं कुल इस बार 12वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 64.48 रहा है।

17:51 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE, MP Board 12th Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं में कॉमर्स के टॉपर्स

एमपी बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम में मुस्काम दागी ने टॉप किया है। मुस्कान को 500 में से 493 मार्क्स मिले हैं। दूसरे स्थान पर गरिमा जैन गौरी जयसवाल हैं दीया कोटवानी। उन्हें 500 में से 482 मार्क्स मिले हैं। तीसरे स्थान पर फाल्गुनी पवार हैं जिन्हें 500 में से 481 मार्क्स मिले हैं।

17:24 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE, MP Board 10th Result 2024: साइंस स्ट्रीम के टॉप 3 टॉपर्स

इस साल एमपी बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम से अंशिका मिश्रा ने टॉप किया है। अंशिका को 500 में से 493 मार्क्स मिले हैं। वहीं साइंस स्ट्रीम में दूसरे स्थान पर अंकित चौबे हैं जिन्हें 500 में से 491 मार्क्स मिले हैं। तीसरे स्थान पर गीता लोधी हैं उन्होंने 500 में से 490 मार्क्स मिले हैं।

17:18 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE, MP Board 10th Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं के आर्ट्स टॉपर

इस साल एमपी बोर्ड 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम से शाजापुर के जयंत यादव ने टॉप किया है। वहीं कुलदीप मेवाड़ा और निशा भारती भी आर्ट्स टॉपर हैं। जयंत को 500 में से 487 मार्क्स मिले हैं।

इस साल के टॉप 3 आर्ट्स टॉपर

Jayant Yadav: 487/500

Kuldeep Mewara: 486/500

Nisha Bharati: 484/500

17:15 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE, MP Board 10th Result 2024: 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

एमपी बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रहा है। इस बार 12वीं में कुल 60.55 फीसदी लड़के पास हुए हैं जबकि लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 68.43 फीसदी है।

16:52 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE, MP Board 10th Result 2024: 12वीं में साइंस और कॉमर्स की टॉपर है लड़की

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। साइंस स्ट्रीम की टॉपर अंशिका मिश्रा ओवरऑल टॉपर बनी हैं। उन्हें 500 में से 493 मार्क्स मिले हैं। इतने ही मार्क्स कॉमर्स की टॉपर मुस्कान दांगी के भी हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में जयंत यादव ने टॉप किया है।

16:35 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE, MP Board 10th Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं में कितने बच्चे हुए पास?

इस साल एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में कुल 402489 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल परीक्षा के लिए 627126 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 624140 अभ्यर्थी पास हो गए हैं। इस हिसाब से 12वीं का पासिंग प्रतिशत 64.49 फीसदी रहा है।

16:29 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE, MP Board 10th Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं के टॉपर को कितने मार्क्स मिले?

इस साल एमपी बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में अंशिका मिश्रा ने टॉप किया है। अंशिका को 500 में से 493 मार्क्स मिले हैं जबकि दूसरा स्थान कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर मुस्कान दांगी का है। उन्हें भी 500 में से 493 मार्क्स मिले हैं।

16:24 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE, MP Board 10th Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं में 64.49 प्रतिशत बच्चे पास

एमपी बोर्ड 12वीं में इस साल 64.49 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। जो कि पिछले साल के मुकाबले बहुत ही ज्यादा बेहतर है। पिछले साल एमपी बोर्ड 12वीं में 55.28% बच्चे पास हुए थे।

16:22 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE, MP Board 10th Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं में अंशिका मिश्रा ने किया टॉप

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। फरवरी-मार्च में हुई परीक्षा का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जा रहा है। एमपी बोर्ड 12वीं में अंशिका मिश्रा ने टॉप किया है।

16:10 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE, MP Board 10th Result 2024: 12वीं का रिजल्ट जारी, लिंक हुआ एक्टिव

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट की घोषणा कर दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर भी रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है। बोर्ड की ओर से अभी 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी जानकारी साझा की जा रही है। 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 495 मार्क्स मिले हैं।

16:08 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE, MP Board 10th Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने से पहले ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डाउन हो गई है।

16:03 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE, MP Board 10th Result 2024: कौन जारी करेगा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट?

एमपी बोर्ड का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है। मध्य प्रदेश की प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी एमपी बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी करेंगी। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आचार संहिता लगी हुई है इसलिए एमपी शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा नहीं करेंगे।

15:51 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE MP Board 12th Sarkari Result 2024 LIVE: एमपी बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

एमपी बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। बोर्ड की ओर से नतीजों की घोषणा की जा रही है। 12वीं के परिणाम से जुड़ी हर तापा अपडेट के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें। जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी है वह अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर तैयार रखें।

15:46 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE MP Board 12th Sarkari Result 2024 LIVE: रिजल्ट के लिए अपने पास तैयार रखें यह डिटेल्स

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी। एमपी बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस पीसी के बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उसके बाद रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना बोर्ड रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर तैयार रखना है। ऑनलाइन रिजल्ट इनके जरिए ही देखा जाएगा।

15:22 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE MP Board 12th Sarkari Result 2024 LIVE: आने वाला है एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है। बोर्ड की ओर से 4 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे। संभावना है कि पहले 10वीं का रिजल्ट जारी होगा। उसके बाद 12वीं के परिणाम आएंगे। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स के नाम का भी ऐलान होगा। एमपी बोर्ड स्ट्रीम वाइस भी टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा।

15:08 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE MP Board 12th Sarkari Result 2024 LIVE: ओरिजनल मार्कशीट के लिए करना होगा इंतजार

मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट आज शाम को 4 बजे जारी कर दिया जाएगा, लेकिन स्टूडेंट्स को ओरिजनल मार्कशीट आज नहीं मिलेगी। उसके लिए छात्रों को इंतजार करना होगा। ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से ही बाद में प्राप्त होगी। फिलहाल एक स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड हो जाएगा, लेकिन हार्ड कॉपी स्कूल से ही प्राप्त होगी।

14:31 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE MP Board 12th Sarkari Result 2024 LIVE: पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी

पिछले साल मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं में छात्राओं ने बाजी मारी थी। 2023 में 12वीं का परीक्षा परिणाम 55.28% रहा था। इसमें लड़कों का पासिंग प्रतिशत 52 फीसदी था तो वहीं लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 58.75 फीसदी था।

14:21 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE MP Board 12th Sarkari Result 2024 LIVE: पिछले साल एमपी बोर्ड 12वीं का कैसा था रिजल्ट?

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं की रिजल्ट पिछले साल 25 मई को जारी हुआ था। इस साल ये रिजल्ट लगभग एक महीना पहले जारी होगा। 2023 में मोली नेमा ने मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में टॉप किया था। पिछले साल राज्य का कुल पासिंग प्रतिशत 55.28 प्रतिशत रहा था। पिछले साल एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 7,29,426 छात्र रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें से 7,27,044 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से कुल 4,01,366 छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

13:17 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE MP Board 12th Sarkari Result 2024 LIVE: SMS के जरिए ऐसे चेक करें परिणाम?

मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स उसे ऑनलाइन भी देख सकेंगे और ऑफलाइन भी देख सकेंगे। ऑफलाइन मोड में एसएमएस का विकल्प मिलेगा।

ऐसे देखें एसएमएस के जरिए रिजल्ट

स्टेप 1- छात्रों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करना होगा MPBSE12 (12वीं के लिए) MPBSE10th (10वीं के लिए)। इसके बाद अपना रोल नंबर।

स्टेप 2- इस संदेश को 56263 पर भेजना होगा। एक संदेश देना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आपको आपके मोबाइल पर ही रिजल्ट भेज दिया जाएगा।

12:00 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE MP Board 12th Sarkari Result 2024 LIVE: पिछले साल ह्यूमैनिटीज़ में कौन थे एमपी बोर्ड 12वीं के टॉपर

पिछले साल ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 44.95% था। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 48.20% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 41.18% रहा। उल्लेखनीय शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में मौली नेमा शामिल हैं, जिन्होंने 489 अंक हासिल किए, इसके बाद सोनाक्षी परमार और समिका वर्मा, प्रत्येक ने 487 अंक और आर्या झिरा ने 486 अंक हासिल किए।

11:47 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE MP Board 12th Sarkari Result 2024 LIVE: यहां जानें कब और कितने बजे जारी होंगे एमपी बोर्ड 12वीं के परिणाम

मध्य प्रदेश बोर्ड आज, 24 अप्रैल, 2024 को शाम 4 बजे 2024 के परिणाम ऑनलाइन जारी करेगा। इस वर्ष एमपी 10वीं और 12वीं परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं, जिसमें से 7 लाख छात्र इंटर के हैं।

11:29 (IST) 24 Apr 2024
MPBSE MP Board 12th Sarkari Result 2024 LIVE: : अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या होगा?

छात्रों को सलाह दी जाती है कि यदि परिणाम की घोषणा के समय वेबसाइट क्रैश हो जाती है या लोड नहीं होती है तो वे शांत और धैर्य रखें। वैकल्पिक तरीकों जैसे एसएमएस या डिजिलॉकर ऐप/वेबसाइट के माध्यम से परिणामों की जांच कर सकते हैं।