Mahresult.nic.in, Maharashtra Board SSC 10th Result 2024 Link at mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org, sscresult.mahahsscboard.in: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई), पुणे आज यानी 27 मई, 2024 के दिन सुबह 11 बजे कक्षा 10 (एसएससी) के परिणाम जारी करेगा। इन परिणामों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से जारी करने के बाद दोपहर 1 बजे आधिकारिक वेबसाइटों  mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org, sscresult.mahahsscboard.in, results.digilocker.gov.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

Maharashtra Board SSC 10th Result 2024 Direct Link: Check Here

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं के परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों में से किसी पर भी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकते हैं। छात्रों को मिलने वाले स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विभिन्न विषयों में उनके द्वारा प्राप्त अंक आदि का उल्लेख होगा। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे छात्र यहां जान लीजिए महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2024 की सबसे तेज और सटीक LIVE UPDATE

Maharashtra SSC Result 2024 Check Online

Live Updates
13:52 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: क्या रहा लड़के और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत

महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें लड़के और लड़कियों की पासिंग पर्संटेज इस प्रकार है।

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 97.21%

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 94.56%

13:14 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: पिछले पांच साल में इतना रहा उत्तीर्ण प्रतिशत

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी हो चुका है, जिसमें पिछले पांच साल के उत्तीर्ण प्रतिशत की डिटेल इस प्रकार है।

2024 - 95.81 प्रतिशत

2023 - 93.83 प्रतिशत

2022 - 96.94 प्रतिशत

2021 - 99.95 प्रतिशत

2020 - 95.30 प्रतिशत

13:07 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: इन आधिकारिक वेबसाइटों पर मिलेगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लिंक

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र यहां बताई गई वेबसाइट पर अपने परीक्षा परिणाम की जांच कर सकते हैं।

1. mahresult.nic.in

2. results.gov.in

3. results.nic.in

4. mahahsscboard.maharashtra.gov.in

5. mahahsscboard.in

13:03 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट देखने की कंप्लीट प्रोसेस

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी हो चुका है और वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है, जिसे आप यहां बताई गई प्रोसेस को फॉलो करके देख सकते हैं।

स्टेप 1: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट के किसी भी लिंक पर जाएं - mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org या sscresult.mahahsscboard.in

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध 'महाराष्ट्र एसएससी 10वीं रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आवश्यक विवरण - रोल नंबर, माता का नाम - निर्दिष्ट स्थानों में भरें।

स्टेप 4: महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2024 सबमिट करें।

स्टेप 5: जानकारी सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा जिसकी जांच करने के बाद डाउनलोड करें और इसका प्रिंट निकालकर रखें।

12:57 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव हुआ रिजल्ट लिंक

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परिणाम आज सुबह 11 बजे जारी किया गया था, जिसके 2 घंटे बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है, इसपर क्लिक करके छात्र अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।

Maharashtra Board SSC 10th Result 2024 Link

12:43 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: नौ डिवीजन के 9000 से ज्यादा स्कूलों ने हासिल की 100 प्रतिशत की पासिंग पर्संटेज

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद सामने आए आंकड़ों के अनुसार, राज्य के सभी 9 डिवीजन के कुल 9382 स्कूलों ने 100 प्रतिशत की पासिंग वर्संटेज हासिल की है।

12:23 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: कब जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परिणाम का रिजल्ट लिंक

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं परिणाम का रिजल्ट लिंक आज दोपहर 1 बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिव हो जाएगा, जिसकी पूरी डिटेल आपको यहां मिलेगी।

12:15 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: इस वर्ष भी कोंकण डिवीजन रहा अव्वल

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी हो चुके हैं और सभी नौ डिवीजन के परिणाम एक साथ जारी किए गए हैं, जिसमें कोंकण डिवीजन ने पिछले साल की तरह इस साल भी सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इस वर्ष के एसएससी परिणाम में कोंकण ने 99.01 प्रतिशत का उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया है।

11:52 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: इतने लाख छात्र हुए इस वर्ष उत्तीर्ण

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परिणाम जारी होने के बाद सामने आए आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा देने वाले 15,49,326 छात्रों में से 14,84,431 उत्तीर्ण हुए हैं।

11:38 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किए सभी 9 डिवीजनों के परिणाम

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी हो चुके हैं और इसमें एसएससी के लिए सभी नौ डिवीजनों के परिणाम एक साथ जारी किए गए हैं। इन नौ डिवीजनों में पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण शामिल हैं।

11:30 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: जानें कितने नंबर पर कौनसी ग्रेड मिलेगी

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है और यहां जान लीजिए आपके अंकों के अनुसार कौनसी ग्रेड आपको मिलेगी।

75% और उससे अधिक - विशिष्टता

60% और उससे अधिक - प्रथम श्रेणी

45% से 59% - द्वितीय श्रेणी

35% से 44% - उत्तीर्ण ग्रेड

33% से नीचे - असफल

11:28 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: क्या रही उत्तीर्ण प्रतिशत ?

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी हो चुका है और इस वर्ष की कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.91 प्रतिशत रही है।

11:24 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 95.81 प्रतिशत बच्चे पास

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। बोर्ड के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा की है। इस साल राज्य में कुल 95.81 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। 2023 के मुकाबले पासिंग प्रतिशत में करीब 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल 93.83 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

10:56 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के नतीजों की घोषणा के लिए बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है, जिससे मिली पूरी जानकारी बस कुछ मिनट बाद आपको यहां मिलेगी।

10:52 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: इन वेबसाइटों पर देख सकेंगे महाराष्ट्र बोर्ड 10वी के परिणाम

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के छात्र इन आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

1. mahresult.nic.in

2. sscresult.mkcl.org

3. results.gov.in

4. results.nic.in

5. mahahsc.in

6. mahahsscboard.in

10:45 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र कक्षा 10 परिणाम में विवरण ?

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: महाराष्ट्र कक्षा 10 एसएससी परिणाम मार्कशीट पर छात्रों को यह डिटेल मिलेगी।

- बोर्ड का नाम

- रोल नंबर या सीट नंबर

- छात्र का नाम

- माता पिता के नाम

- विभाजन

- विषय कोड

- विषयों का नाम और प्राप्त अंक

- योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)

10:31 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: पिछले साल क्या था उत्तीर्ण प्रतिशत ?

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: पिछले साल, महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.83 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो 2022 के परिणामों की तुलना में 3.18 प्रतिशत की गिरावट थी।

10:20 (IST) 27 May 2024
Maharashtra SSC Result 2024 Live: कब और कहां जारी होगा रिजल्ट ?

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 को आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइटों mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org, sscresult.mahahsscboard.in, results.digilocker.gov.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।