JAC Jharkhand Board 12th Arts Result 2024 Link at jac.jharkhand.gov.in, jharresults.nic.in, jharresults.nic.in: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज 12वीं के नतीजों को जारी कर दिया है। इन नतीजों को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया है। झारखंड बोर्ड 12वीं में सबसे ज्यादा संख्या आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों की है। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद नतीजों को आधिकारिक वेबासइट www.jacresults.com पर अपलोड कर दिया गया है।
JAC 12th Results 2024 Direct Link LIVE: Check Marks Here
झारखंड बोर्ड 12वीं में किस स्ट्रीम के कितने छात्र हैं ?
झारखंड बोर्ड 12वीं में तीनों स्ट्रीम के रजिस्टर्ड छात्रों की बात करें, तो छात्रों की सबसे ज्यादा संख्या आर्ट्स स्ट्रीम में है, जो 2 लाख 24 हजार 502 छात्र हैं जिन्होंने इस वर्ष बोर्ड एग्जाम दिए हैं। इसके बाद साइंस स्ट्रीम है जिसमें 94 हजार 433 छात्रों ने परीक्षा दी है। कॉमर्स स्ट्रीम में इस वर्ष परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या सबसे कम है, जो 25 हजार 907 है।
झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्र जिसमें सबसे ज्यादा आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र हैं, यहां जान लीजिए जेएसी बोर्ड रिजल्ट 2024 की सबसे तेज और सटीक जानकारियों की LIVE UPDATE
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम जारी हो चुके हैं और ये रहे सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 जिले।
झारखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद सामने आए आंकड़े इस प्रकार हैं।
साइंस स्ट्रीम का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.70%
कॉमर्स स्ट्रीम का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.60%
आर्ट्स स्ट्रीम का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.7%
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा देने वाले 2,24,502 छात्रों में से 2,06,685 छात्रों ने परीक्षा पास की है। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का पासिंग पर्संटेज 93.7 प्रतिशत रहा है।
झारखंड बोर्ड ने पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार 12वीं की तीनों स्ट्रीम साइंस कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजों को एक साथ जारी कर दिया है।
झारखंड बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए बोर्ड सचिव शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह पहुंच चुके हैंऔर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर रहे हैं।
पिछले वर्ष यानी 2023 में झारखंड बोर्ड 12वीं की ओवरऑल पर्संटेज 88.60 प्रतिशत थी।
झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजों को जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है, जिसकी लाइव अपडेट आपको यहां मिलती रहेगी।
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट 2024 लाइव अपडेट: जेएसी रिजल्ट आज 11 बजे के बाद बोर्ड मुख्यालय में जारी किए जाएंगे।