झारखंड एकेडमिक काउंसिल जल्द ही कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट की घोषणा अगले 2 दिन के अंदर होने की संभावना है। जैक ने 27 मई को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले 48 घंटों में झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 को भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपने नतीजों की जांच कर सकेंगे और रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट result.digilocker.gov.in से और Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने जैक 12वीं रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।
इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 3 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्र, यहां जानें जैक रिजल्ट नोटिफिकेशन से लेकर रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट डाउनलोड करने तक हर नई जानकारी की सबसे ताजा जानकारी
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने पर छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा जनसत्ता पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपने नतीजे देख सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने नतीजों की जांच कर सकेंगे।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक 12वीं रिजल्ट के साथ कुल पास प्रतिशत, जिलेवार पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ो को जारी करेगा।
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जायेगा, जिसे चेक करने और डाउनलोड करने का लिंक और प्रोसेस यहां मिलेगी।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल अगले 48 घंटों में जैक 12वीं रिजल्ट 2025 नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, जिसमें रिजल्ट की तारीख, समय और स्थान के बारे में जानकारी दी जाएगी।
