GSEB SSC 10th Result 2022 : गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) द्वारा सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट का रिजल्ट आज यानी 6 जून 2022 को सुबह 8:00 बजे घोषित किया जाएगा। जिसके बाद सभी छात्र गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को रोल नंबर या हॉल टिकट की आवश्यकता होगी।
गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा 28 मार्च से 9 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 9.72 लाख छात्र शामिल हुए थे। सभी छात्रों को 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा। कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
GSEB SSC Result 2022: गुजरात बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट आज सुबह 8:00 बजे घोषित किया जाएगा। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देंगे। इसके साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी भी बताएंगे।
-सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।-SSC Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।-रोल नंबर दर्ज करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
10वीं की परीक्षा में 5 लाख से अधिक विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं।
10वीं में कुछ 65.18 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुई हैं।
10वीं के छात्र गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से जरिए नतीजे चेक कर सकते हैं।
पिछले साल 10वीं का पास प्रतिशत सौ फीसदी था।
पिछले साल गुजरात बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए 8 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल गुजरात बोर्ड 10वीं परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया था।
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने शनिवार 4 जून को 12वीं जनरल स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए थे।
10वीं के विद्यार्थी गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज सुबह 8 बजे घोषित किया जाएगा।
गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा का आयोजन 28 मार्च 2022 से 9 अप्रैल 2022 तक किया गया था। 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब दस लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
Gujarat Board 10th Result 2022: गुजरात बोर्ड द्वारा पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी और सभी छात्रों को पास घोषित कर दिया गया था।