CBSE 12th Result 2018, CBSE Board Class 12th Result 2018 Live Updates, www.cbse.nic.in, www.cbseresults.nic.in, सीबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट 2018, सीबीएसई णिच इन, सबसेरेसलत्स णिच इन: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 26 मई को 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस वर्ष 12वीं का ओवर ऑल पासिंग पर्सेंटेज 83.01% रहा है। लगभग 11.06 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें से 9,18,763 ने परीक्षा पास की है। पिछले साल पास पर्सेंटेज 82.02 फीसदी था। पास प्रतिशत में महज 1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। परीक्षा में गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 499 मार्क्स हासिल किए।
परीक्षा के परिणाम cbseresults.nic.in, cbse.nic.in और results.nic.in पर अब देखे जा सकते हैं। इसके अलावा गूगल ने भी कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम जारी किए हैं। वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपनी एप लांच की है, जिसके जरिए विद्यार्थी अपने रिजल्ट और अंक देख सकेंगे। रिजल्ट दोपहर 12 बजे जारी कर दिए गए।
ऐसे देखें नतीजे: इस बार माइक्रोसॉफ्ट अपने एप एसएमएस आॅर्गनाइजर के जरिए विद्यार्थियों को उनके रिजल्ट की सूचना देने वाला है। चाहें फिर विद्यार्थी आॅफलाइन ही क्यों न हों? विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि को रजिस्टर करवाना होगा। इसके बाद वह अपने परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। वेबसाइट और एप के अलावा 12वीं कक्षा के नतीजे फोन पर भी उपलब्ध हैं। 52001 (एमटीएनएल), 57766 (बीएसएनएल), 5800002 (एयरसेल), 55456068 (आइडिया), 54321, 51234 और 5333300 (टाटा टेलीसर्विसेज), 54321202 (एयरटेल), और 9212357123 (राष्ट्रीय सूचना केन्द्र) पर कॉल करके भी रिजल्ट जाना जा सकेगा।


स्टेप बाई स्टेप स्कूल, नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने 499 मार्क्स हासिल कर पहली रैंक हासिल की है।
मेघना श्रीवास्तव- स्टेप बाई स्टेप स्कूल, नोएडा- 499 मार्क्स
अनुष्का चंद्रा- एस. ए. जे. स्कूल, गाजियाबाद- 498 मार्क्स
चाहत बोधराज- नीरजा मोदी स्कूल, जयपुर - 497 मार्क्स
आस्था बम्बा- बीसीएम आर्य मोडल स्कूल, लुधियाना - 497 मार्क्स
तनूजा कपरी- गायत्री विद्यापीठ स्कूल, हरिद्वार - 497 मार्क्स
सुप्रिया कौशिक- कैम्ब्रिज स्कूल, नोएडा - 497 मार्क्स
नकुल गुप्ता- दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद - 497 मार्क्स
क्षितिज आनंद- एस. ए. जे. स्कूल, गाजियाबाद- 497 मार्क्स
अनन्या सिंह- मेरठ पब्लिक स्कूल -497 मार्क्स
स्टेप बाई स्टेप स्कूल की मेघना श्रीवास्तव इस साल 12वीं की टॉपर हैं। वह आर्ट्स स्ट्रीम की स्टूडेंट हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह टॉप कर लेंगी। मेघना ने बताया कि उनका फेवरेट सबजेक्ट इतिहास है।
गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव पहली पोजिशन पर हैं। वहीं गाजियाबाद की ही अनुष्का चंद्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर चाहत बोधराज 497 अंक के साथ हैं।
इस वर्ष 12वीं का ओवर ऑल पासिंग पर्सेंटेज 83.01% रहा है। तिरुवनन्तपुरम का पास प्रतिशत 97.32% , चेन्नई का 93.87% और दिल्ली का 89% रहा है।
इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 499 मार्क्स हासिल किए।
इस वर्ष लगभग 11.06 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें से 9,18,763 ने परीक्षा पास की है।
इस वर्ष पास पर्सेंटेज 83.01 फीसदी रहा है। पिछले साल यह 82.02 फीसदी था। पास प्रतिशत में महज 1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
वेबसाइट cbseresults.nic.in पर नतीजे जारी हो चुके हैं। अब स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर, सेंटर नंबर और स्कूल नंबर सबमिट कर नतीजे देख सकते हैं।
सीबीएसई की बारहवीं का परिणाम सर्च इंजन गूगल पर भी उपलब्ध होगा। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर जैसे ही गूगल के सर्च बार में डालेंगे, उनका परिणाम सामने आ जाएगा। इसी तरह माइक्रोसाफ्ट के सर्च इंजन बिंग के जरिए भी विद्यार्थी अपना परिणाम जान सकते हैं।
1800118004 पर फोन कर छात्रों को काउंसलिंग की सुविधा मिलेगी। यहां विशेषज्ञ और कई स्कूलों प्रधानाचार्य बच्चों की समस्या सुनकर उन्हें उचित सलाह देंगे। एक काउंसलर ने बताया कि सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हेल्पलाइन से मदद ली जा सकती है। यह हेल्पलाइन नौ जून तक जारी रहेगी।
सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के परिणाम संबंधित सवाल या संदेहों को लेकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। इसके लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800118004 पर फोन करके मदद ली जा सकती है। परिणाम आने के बाद कुछ बच्चे तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में उन्हें काउंसिलिंग की जरूरत होती है। इसको ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने परिणाम आने से पहले ही हेल्पलाइन शुरू दी है।
सीबीएसई के अनुसार, इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 28 लाख 24 हजार 734 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 11,86,306 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
पिछले साल दिल्ली की रक्षा गोपाल आर्ट्स स्ट्रीम की टॉपर थीं।
पिछले साल 10,76,761 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 10,20,762 ने परीक्षा दी थी। पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 8,37,229 थी। पास पर्सेंटेज 82.02 फीसदी रहा।
12वीं के रिजल्ट्स कुछ ही देर में जारी कर दिए जाएंगे। स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द खत्म होगा।
Microsoft app पर भी आप नतीजे देख सकते हैं। इसका इस्तेमाल ऑफलाइन मेथड से किया जा सकता है। आपको अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और डेट ऑफ बर्थ रजिस्टर करानी होगी।
स्टूडेंट्स अपने नतीजे UMANG मोबाइल एप्लिकेशन पर भी चेक कर सकेंगे। आपको बस अपने मोबाइल फोन में एप डाउनलोड कर इंस्टॉल करनी होगी और रोल नंबर रजिस्टर कराना होगा। इसके अलावा आप cbse12 <rollno> <sch no> <center no> टाइप करके इसे 7738299899 पर सेंड कर भी नतीजे देख सकते हैं।
छात्र अपने नतीजे अपने स्मार्टफोन पर विभिन्न ऐप्स के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए एंड्रॉइड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से इन ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं। कोई भी ऐप डाउनलोड कर इंस्टॉल करें। अपना रोल नंबर रजिस्टर कराएं। नतीजे जारी होने पर आपको फोन पर अलर्ट मिलेगा।
इस वर्ष 28 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे। कक्षा 10 की परीक्षा में 16.38 लाख और कक्षा 12 की परीक्षा में 11.86 लाख स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे।
पिछले साल 10वीं और 12वीं के कुल मिलाकर 19,85,937 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए नामांकन करवाया था। नामांकन करवाने वाले विद्यार्थियों में से 10,98,891 विद्यार्थी कक्षा 12 के थे। कुल मिलकार 4,60,026 लड़कियां और 6,38,865 लड़के 12वीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए उपस्थित हुए थे।
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 5 मार्च 2018 से करवाई थीं। इस साल, बोर्ड को उस वक्त शर्मिंदा भी होना पड़ा था, जब उसका अर्थशास्त्र का पर्चा लीक हो गया था। हजारों विद्यार्थियों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया था। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, सीबीएसई ने दोबारा अर्थशास्त्र का पेपर करवाया था। कुल मिलाकर 10,88,891 विद्यार्थियों ने इस साल परीक्षा दी है। जिसमें से 6.28 लाख लड़के और 4.60 लाख लड़कियां हैं।
CBSE 12वीं के नतीजे दोपहर 12 बजे के बाद जारी किए जाएंगे। CBSE PRO ऑफिस ने इसकी पुष्टि कर दी है।
नतीजे आप वेबसाइट http://www.cbseresults.nic.in, http://www.cbse.nic.in/, http://www.indiaresults.com और http://www.examresults.net पर देख सकेंगे। किसी भी एक वेबपोर्टल पर लॉगइन करें। रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर सबमिट करें। नतीजे आपकी स्क्रीन पर होंगे। डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
शुक्रवार को परीक्षा परिणामों की तारीख घोषित होने के बाद से ही छात्र सोशल मीडिया में मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। ट्वीट कर साक्षी मिश्रा लिखती हैं। रिजल्ट के दिन पड़ोसी घर जरूर आते हैं और हमारे रिजल्ट की जानकारी जरूर लेंगे।