केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से लगातार नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने नए केवी खोलने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। केंद्रीय विद्यालय में नए सेशन के लिए एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया अप्रैल में शुरू हुई थी। केंद्रीय विद्यालय ने सबसे पहले पहली क्लास के लिए आवेदन मांगे थे। पहली क्लास की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरी क्लास में एडमिशन शुरू होने थे, लेकिन कोरोना के कारण पहली क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया को बीच में ही रोकना पड़ गया और दूसरी क्लास की आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया।

पहली और दूसरी क्लास के अलावा 9वीं क्लास में भी एडमिश की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी लेकिन उसे भी स्थगित कर दिया गया। नौंवी क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया और अब नौंवी क्लास में एडमिशन के लिए एडमिशन टेस्ट नहीं होगा। कोरोना से हालात सुधरने के बाद नौवीं क्लास में एडमिशन बिना टेस्ट के होगा। इसके लिए एडमिशन प्रक्रिया बदल दी गई है। इसके अलावा भी केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एडमिशन से जुड़े कई नोटिफिकेशन जारी किए, शपथ पत्र भी जारी किए थे। इन सभी को आप केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/announcement पर जाकर देख सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय ने कोरोना के कारण पहले ही छुट्टियां कर दी थी। अभी भी केंद्रीय विद्यालयों में छुट्टियां चल रही हैं। इसके अलावा केवी में केवल वही टीचर काम करने के लिए जा रहे हैं। जो कि 10वीं क्लास से जुड़े स्टूडेंट्स का रिजल्ट तैयार कराने में लगे हैं। केवी की तरफ से कहा गया है कि टीचर्स को बाद में नियमों के मुताबिक इन छुट्टियां दी जाएंगी।