KVS Notification 2021: केंद्रीय विद्यालय आज से 6 जुलाई तक पहली क्लास में एडमिशन के लिए एक लिस्ट जारी करने जा रहा है। यह लिस्ट सेवा कैटेगरी में वरीयता क्रम में सलेक्ट होने वाले स्टूडेंट्स की होगी। इसमें एडमिशन तभी मिलेगा जब आरक्षित वर्ग की सीटों के बाद अगर सीट बची होंगी। इससे पहले 30 जून को केंद्रीय विद्यालय ने पहली क्लास में एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट जारी की थी। अब सीटें अगर बची रहेंगी तो पहली क्लास में एडमिशन के लिए तीसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी।
एकेडमिक ईयर 2021-22 के लिए प्रवेश प्रक्रिया मार्च 2021 के चौथे सप्ताह में शुरू हुई थी। हालांकि, COVID-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण प्रवेश के लिए जारी होने वाली लिस्ट की तारीखों में बदलाव करने की घोषणा हुई। अब प्रवेश प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है और अलग अलग क्लास में एडमिशन के लिए लिस्ट जारी की जा रही हैं।
नए प्रवेश की उपलब्ध सीटों में से 25 प्रतिशत शिक्षा के अधिकार के तहत, 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लिए, 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लिए और 27 प्रतिशत सीटें ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर के लिए आरक्षित होंगी। जिस शैक्षणिक वर्ष में कक्षा I के लिए प्रवेश मांगा गया है, उस शैक्षणिक वर्ष में 31 मार्च को एक बच्चे की आयु 5 वर्ष होनी चाहिए।
केंद्रीय विद्यालय में पहली क्लास के अलावा दूसरी क्लास में भी एडमिशन की लिस्ट जारी की गई है। इसके अलावा नौंवी क्लास में भी केवी में एडमिशन होते हैं। सबसे जरूरी बात की 11वीं में एडमिशन कब होंगे। तो इसके लिए केंद्रीय विद्यालय ने तय किया है कि 10वीं क्लास का रिजल्ट आने के बाद 10 दिन के अंदर 11वीं में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
