कर्नाटक सैकंडरी एजुकेशन एग्‍जामिनेशन बोर्ड(KSEEB) 10वीं बोर्ड परीक्षा केे नतीजे शुक्रवार को जारी कर सकता है। परीक्षा का रिजल्‍ट kseeb.kar.nic.in और karresults.nic.in पर देखा जा सकता है। परीक्षाएं मार्च और अप्रैल में आयोजित की गई थीं। कर्नाटक बोर्ड की स्‍थापना 1966 में की गई थी। इस परीक्षा में करीब साढ़े 8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। पिछले साल 89.72 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। लड़कों का पास प्रतिशत 86.91, जबकि लड़कियों का 88.73 प्रतिशत रहा था।

इस तरह देखें रिजल्‍ट
आधिकारिक वेबसाइट kseeb.kar.nic.in जाएं। यहां पर ”Result 2016” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर, नाम और अन्‍य जानकारियां भरें। इन जानकारियों को सबमिट कर दें। इसके बाद नतीजा कंप्‍यूटर स्‍क्रीन पर होगा। इस प्रिंट लिया जा सकता है।