Karnataka KSEEB SSLC 10th Result 2019 declared : कर्नाटक बोर्ड का आज 30 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट 12 बजे जारी किया गया। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी किया जा चुका है। Secondary Education Examination Board (KSEEB) की परीक्षा में 8.41 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे। पिछले वर्ष की तुलना में, SSLC परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में 3,578 की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, इस साल पहली बार, छात्रों को डिजिटल घड़ियों को पहनने की अनुमति नहीं थी।

Karnataka SSLC 10th Result 2019: Check Here 

कूर्ग जिले में सबसे कम 7,240 स्टूडेंट्स रजिस्टर थे, उसके बाद सिरसी में 9,736 छात्र और उत्तरा कन्नड़ में 9,766 छात्र रजिस्टर थे। रिपोर्टों के अनुसार, 4,651 विशेष रूप से विकलांग ब च्चे हैं जिन्हें एक विषय चुनने की छूट दी गई है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स kseeb.kar.nic.in और karresults.nic.in हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट यहां क्लिक करके ऐप में चेक कर सकते हैं। वहीं अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो आप SMS से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को SMS का चार्ज भी देना होगा।

Karnataka SSLC 10th Result 2019 LIVE Updates: Check Here

Live Blog

Karnataka SSLC 10th Result 2019 at karresults.nic.in:

Highlights

    20:46 (IST)30 Apr 2019
    पिछले साल कैसा था रिजल्ट? देखें

    पिछले साल के रिजल्ट के बारे में बात करें तो पिछले साल परीक्षा में कुल 71.93 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। पिछले साल कर्नाटक बोर्ट की 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 7 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षाएं 23 मार्च से 4 अप्रैल तक चली थीं।

    20:17 (IST)30 Apr 2019
    यहां देखें रिजल्ट

    रिजल्ट कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड की वेबसाइट kseeb.kar.nic.in, karresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है। सृजना डी और एन परमेश्वर नाईक ने कर्नाटक परीक्षा में टॉप किया है।

    19:43 (IST)30 Apr 2019
    पिछले साल कैसा था रिजल्ट? देखें

    पिछले साल के रिजल्ट के बारे में बात करें तो पिछले साल परीक्षा में कुल 71.93 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। पिछले साल कर्नाटक बोर्ट की 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 7 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षाएं 23 मार्च से 4 अप्रैल तक चली थीं।

    19:17 (IST)30 Apr 2019
    8.41 लाख से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

    कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड की परीक्षा 21 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजिक की गई थी। इस परीक्षा में 8.41 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था।

    18:42 (IST)30 Apr 2019
    मुख्‍यमंत्री ने दी छात्रों को बधाई

    रिजल्‍ट जारी होने के बाद प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट करके छात्रों को बधाई दी।

    18:24 (IST)30 Apr 2019
    15 दिनों में पूरी हुई मूल्‍यांकन की प्रक्रिया

    मूल्यांकन 10 से 25 अप्रैल तक राज्य के 34 जिलों के 228 केंद्रों में आयोजित किया गया था तथा इस प्रक्रिया में 58,876 मूल्यांकनकर्ताओं ने भाग लिया था। परीक्षा के रिजल्‍ट आज दोपहर 12 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये गए हैं।

    17:56 (IST)30 Apr 2019
    पहले स्‍थान पर हैं दो छात्र

    सृजन डी (सेंट फिलोमेना इंग्लिश हाई स्कूल, बैंगलोर) और एन परमेश्वर नाइक (कोलाबा विठोब शांभग, उत्तरा कन्नड़) 625/625 के स्कोर के साथ संयुक्‍त रूप से शीर्ष पर रहे हैं। इस परीक्षा में कुल 11 छात्रों ने 624/625 स्कोर किया है।

    17:26 (IST)30 Apr 2019
    ये है सप्‍लीमेंट्री परीक्षा की तिथि

    कर्नाटक पीयूसी II सप्‍लीमेंट्री परीक्षा शुक्रवार 21 जून 2019 को आयोजित की जाने वाली है। जो छात्र एक या दो विषय में फेल हुए हैं, उन्हें 28 जून 2019 को संपन्न होने वाली सप्‍लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

    16:55 (IST)30 Apr 2019
    इतने छात्रों को मिला A+ ग्रेड

    कर्नाटक बोर्ड SSLC परीक्षा के रिजल्‍ट जारी किये जा चुके हैं। इस वर्ष की परीक्षा में 35,118 स्‍टूडेंट्स को A+ ग्रेड मिला है जबकि 1,09,316 छात्रों को A ग्रेड प्राप्‍त हुआ है। रिजल्‍ट आज दोपहर 12 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

    16:32 (IST)30 Apr 2019
    लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

    कर्नाटक बोर्ड एचएसएससी के रिजल्‍ट आज दोपहर 12 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। जारी रिजल्‍ट के अनुसार, लड़कियों का रिजल्‍ट 79.59 प्रतिशत रहा है जबकि लड़कों का रिजल्‍ट 68.46 प्रतिशत रहा है।

    16:16 (IST)30 Apr 2019
    बेंगलुरु साउथ में हैं सबसे ज्‍यादा छात्र पंजीकृत

    बेंगलुरु साउथ में सबसे ज्‍यादा 65,451 छात्र पंजीकृत हुए थे। इसके बाद दूसरे स्‍थान पर बेंगलुरु नार्थ रहा है जिसमें 49,336 छात्र पंजीकृत थे। कर्नाटक बोर्ड के रिजल्‍ट आज दोपहर 12 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिये गए हैं।

    16:01 (IST)30 Apr 2019
    उडुपी जिले के प्रदर्शन में आई गिरावट

    कर्नाटक बोर्ड के पिछले वर्षों के रिजल्‍ट की बात करें तो उडुपी जिला पिछले दो वर्षों से शीर्ष पर है। हालांकि, इस वर्ष यह 87.97% रिजल्‍ट के साथ 5वें स्थान पर गिर गया है। पिछले साल जिले ने 88.88% रिजल्‍ट हासिल किया था।

    15:44 (IST)30 Apr 2019
    इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

    कर्नाटक बोर्ड SSLC रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइटों kseeb.kar.nic.in और karresults.nic.in पर उपलब्ध हैं। रिजल्‍ट आज दोपहर 12 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है जिसमें कुल पास प्रतिशत 73.7 रहा है।

    15:18 (IST)30 Apr 2019
    इन 46 स्कूलों से कोई भी स्टूडेंट पास नहीं हुआ

    इस साल इन 46 स्कूलों से कोई भी छात्र पास नहीं हुआ। इनमें सेंट जॉन्स हाई स्कूल, नगरभवी, बैंगलोर, साउंडरीया हाई स्कूल, नागासंद्रा, बैंगलोर कुमारस्वामी इंग्लिश मीडियम स्कूल, सुलिया, दक्षिण कन्नड़, श्री वेंकटरमणस्वामी इंग्लिश मीडियम स्कूल, बंतवाल, दक्षिण कन्नड़, विजया हाई स्कूल, हसनान आदि शामिल हैं।

    14:54 (IST)30 Apr 2019
    कर्नाटक KSEEB SSLC कंपार्टमेंट एग्जाम 21 जून को होगा

    Karnataka PUC II सप्लीमेंट्री एग्जाम 21 जून को होगा। जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सप्लीमेंट्री एग्जाम 28 जून तक खत्म हो जाएंगे।

    14:38 (IST)30 Apr 2019
    दिव्‍यांग छात्रों ने किया अच्‍छा प्रदर्शन

    कुल 3683 दिव्‍यांग छात्रों में से 2494 पास घोषित किये गए हैं। दिव्‍यांग छात्रों का रिजल्‍ट 67.71 प्रतिशत रहा है। रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर आज जारी किये गए हैं।

    14:35 (IST)30 Apr 2019
    इतने छात्रों ने किया था रजिस्‍ट्रेशन

    इस वर्ष, कर्नाटक बोर्ड SSLC परीक्षा के लिए 8.41 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया था। परीक्षाएं 21 मार्च से 4 अप्रैल 2019 तक आयोजि की गई थीं जिनके परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये गए हैं।

    14:18 (IST)30 Apr 2019
    इन विषयों में स्टूडेंट्स ने किया ज्यादा स्कोर

    फर्स्ट लेंगुएज - 8620
    सेकंड लेंगुएज - 3404
    थर्ड लेंगुएज - 8138
    मेथ - 1626
    साइंस – 226
    सोशल साइंस – 3141

    14:05 (IST)30 Apr 2019
    Karnataka SSLC 10th Result 2019 at karresults.nic.in:5वें नंबर पर आया उडुपी जिला

    इस साल उडुपी जिला टॉप नहीं कर पाया है। इस बार यह खिसककर पांचवे नंबर पर आ गया है। पिछली साल यहां का पासिंग पर्सेंटेज 88.88 फीसदी था। वहीं इस बार 87.97 फीसदी रह गया है।

    13:45 (IST)30 Apr 2019
    प्राइवेट स्कूलों के 3.07 फीसदी बच्चे पास

    इस बार SSLC एग्जाम 8.4 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था। इस बार केवल 3.07 फीसदी ही प्राइवेस स्कूलों के बच्चे पास हुए हैं। मतलब इस बार प्राइवेट स्कूलों के 21381 बच्चों ने एग्जाम दिए थे इनमें से 657 पास हुए हैं।

    13:23 (IST)30 Apr 2019
    Karnataka SSLC 10th Result 2019 at karresults.nic.in: 46 स्कूलों का रिजल्ट जीरो फीसदी

    SSLC के एग्जाम में पूरे राज्य में 1,626 स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। इसके अलावा 37 प्राइवेट और 9 सहायता प्राप्त स्कूलों में कोई भी स्टूडेंट पास नहीं हुआ है। इस बार किसी भी सरकारी स्कूल का रिजल्ट जीरो फीसदी नहीं रहा है।

    13:03 (IST)30 Apr 2019
    1.77 फीसदी बढ़ा पासिंग पर्सेंटेज

    इस बार SSLC में 35118 स्टूडेंट्स को A+ ग्रेड मिला है। वहीं 1,09,316 स्टूडेंट्स को A ग्रेड मिला है। पिछली बार की तुलना में इस बार पासिंग पर्सेंटेज 1.77 फीसदी बढ़ा है।

    12:54 (IST)30 Apr 2019
    Karnataka SSLC 10th Result 2019 at karresults.nic.in: 6.8 लाख पास

    कर्नाटक बोर्ड के SSLC एग्जाम में 6,08,336 स्टूडेंट्स पास हो गए हैं। इस बार 8,25,468 ने एग्जाम दिया था।

    12:51 (IST)30 Apr 2019
    कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2019: 228 सेंटर्स पर चेक हुईं कॉपी

    10 से 25 अप्रैल तक राज्य के सभी 34 शिक्षा जिलों के 228 केंद्रों में मूल्यांकन आयोजित किया गया। 58,876 मूल्यांकनकर्ताओं ने इस प्रक्रिया में भाग लिया।

    12:43 (IST)30 Apr 2019
    रिजल्ट का लिंक डालकर हटाया

    12:35 (IST)30 Apr 2019
    Karnataka SSLC 10th Result 2019 at karresults.nic.in: लड़कों से ज्यादा लड़कियां पास

    कर्नाटक में 11 स्टूडेंट्स के 625 में से 624 नंबर आए हैं। वहीं लड़कियों ने लड़कों से अच्छा पर्फोर्म किया है। यहां 79.59 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं 68.46 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

    12:20 (IST)30 Apr 2019
    टॉपर के आए इतने नंबर
    12:12 (IST)30 Apr 2019
    Result Declared 73.7% पास

    Karnataka Secondary Education Examination Board (KSEEB) ने Secondary School Leaving Certificate (SSLC) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 73.9 फीसदी पास हुए हैं।

    12:06 (IST)30 Apr 2019
    Karnataka SSLC 10th Result 2019 at karresults.nic.in: इस जिले में थे सबसे कम बच्चे

    कूर्ग जिले में सबसे कम 7,240 स्टूडेंट्स रजिस्टर थे, उसके बाद सिरसी में 9,736 छात्र और उत्तरा कन्नड़ में 9,766 छात्र रजिस्टर थे। रिपोर्टों के अनुसार, 4,651 विशेष रूप से विकलांग बच्चे हैं जिन्हें एक विषय चुनने की छूट दी गई है।

    12:00 (IST)30 Apr 2019
    Karnataka SSLC 10th Result 2019 at karresults.nic.in: इतने बजे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

    रिजल्ट अभी घोषित नहीं किया गया है। हालांकि रिजल्ट घोषित होने के 1 घंटे बार वेबसाइट पर आएगा। मतलब रिजल्ट 1 बजे वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा। जिन स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे वह अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट्स kseeb.kar.nic.in, karresults.nic.in और results.nic.in पर चेक कर पाएंगे।

    11:53 (IST)30 Apr 2019
    रिजल्ट पर मिलेंगी ये डिटेल्स

    स्टूडेंट का नाम, रौल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, क्लास, एग्जाम का नाम, बोर्ड का नाम, विषय, कितने नंबर आए, कितने नंबर का पेपर था और स्टेट्स।

    11:49 (IST)30 Apr 2019
    Karnataka SSLC 10th Result 2019 at karresults.nic.in: अर्बन से अच्छा था रूरल का पासिंग पर्सेंटेज

    राज्य में रूरल स्टूडेंट्सन ने अर्बन स्टूडेंट्स से अच्छा पर्फोर्म किया था। रूरल का पासिंग पर्सेंटेज 74 फीसदी था वहीं अर्बन का पासिंग पर्सेंटेज 69.38 फीसदी था।

    11:45 (IST)30 Apr 2019
    Karnataka SSLC 10th Result 2019 at karresults.nic.in: कंपार्टमेंट एग्जाम की तारीख जल्द

    कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट आमतौर पर जुलाई में आता है। पिछले साल, लगभग 2.5 लाख स्टूडेंट्स ने कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए अप्लाई किया था। KSEEB जल्द ही तारीखों की घोषणा करेगा।

    11:43 (IST)30 Apr 2019
    Karnataka KSEEB SSLC 10th Result 2019 LIVE Updates: नंबरों से खुश नहीं तो ये करें

    जो उम्मीदवार अपने अंकों से खुश नहीं हैं वे रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो लोग एक या दो विषय में फेल हो गए हैं, वे कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट एग्जाम जून में आयोजित किया जाता है।

    11:39 (IST)30 Apr 2019
    उडुपी फिर कर सकता है टॉप

    उडुपी जिला लगातार दूसरे साल 84.23 प्रतिशत के साथ में टॉप पर है, जबकि यादगीर अंतिम स्थान (74.84 प्रतिशत) पर है। पिछले साल की तुलना में ऊडुपी का पास प्रतिशत 3.95 प्रतिशत बढ़ गया।