Karnataka KCET Result 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (केसीईटी) 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in, karresults.nic.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
परीक्षा का आयोजन 16 जून, 17 और 18 जून 2022 को किया गया था। प्रोविजनल आंसर-की 22 जून 2022 को जारी की गई थी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 25 जून 2022 तक का समय दिया गया था।
प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद रिजल्ट घोषित किया गया है।अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अब जल्द ही काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। काउंसलिंग कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए (ऑनर्स) कृषि, बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि, व्यवसाय प्रबंधन, बी.एससी, (ऑनर्स) सेरीकल्चर, बी. फार्मा, बी.एससी (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री, बी.टेक (बायो-टेक्नोलॉजी), बैचलर ऑफ योगा आदि पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए किया जाता है।
How to Check Karnataka KCET Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in, karresults.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए KCET 2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
4.स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।