Karnataka 2nd PUC Supplementary Result 2022 Out: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी पूरक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री बी सी नागेश ने 8 सितंबर को अपने ट्विटर हैंडल पर कर्नाटक पीयूसी II परिणाम की तारीख की घोषणा की थी। दूसरा पीयूसी पूरक परीक्षा परिणाम 12 सितंबर को घोषित किया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कर्नाटक द्वितीय पीयूसी पूरक परीक्षा 2022 का आयोजन 12 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2.15 बजे और शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी।
कर्नाटक सेकेंड पीयूसी परिणाम 18 जून 2022 को घोषित किए गए थे। कुल 61.88 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी। छात्राओं का पास प्रतिशत 68.72 फीसदी और छात्रों को 55.22 फीसदी था। परीक्षा में कुल 4,22,966 विद्यार्थी पास हुए थे।
परीक्षा का आयोजन कोरेना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत 16 अप्रैल 2022 से 4 मई 2022 तक किया गया था। सभी परीक्षार्थी को बोर्ड परीक्षा में केंद्र पर मास्क लगाकर आना अनिवार्य किया गया था।
How to Check Karnataka 2nd PUC Supplementary Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
