Karnataka 2nd PUC Result 2025 Download Marksheet At karresults.nic.in: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2025 जारी कर दिया गया है। परिणाम के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (केएसईएबी) आज परीक्षा 1 के लिए कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2025 घोषित कर दिए हैं।

जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अपने द्वितीय पीयूसी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर देख सकेंगे। इस साल, कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 1 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी। हालांंकि अभी लिंक एक्टिव नहीं किया गया है।

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2025 अंक देखने के लिए डायरेक्टि लिंक

कर्नाटक बोर्ड कक्षा 12 (द्वितीय पीयूसी) परीक्षा के लिए कुल 7,13,862 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 3,35,468 लड़के, 3,78,389 लड़कियां और पांच ट्रांसजेंडर छात्र शामिल हैं। स्ट्रीम-वार, 2.9 लाख छात्रों ने साइंस स्ट्रीम, 2.2 लाख ने कॉमर्स और 1.9 लाख ने आर्ट्स स्ट्रीम को चुना। कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2025 आप karresults.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं, रिजल्ट के लिंक को 1:30 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा।

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2025 दिनांक: कब और कहां चेक कर सकते हैं?

आधिकारिक अपडेट के अनुसार, पीयूसी II परिणाम 8 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे कर्नाटक के स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री के नेतृत्व में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किए जाएंगे। परिणाम लिंक उसी दिन दोपहर 1:30 बजे आधिकारिक पोर्टल पर सक्रिय हो जाएगा।

कैसे चेक करें Karnataka 2nd PUC Result 2025?

अपने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2025 की जांच करने के लिए छात्रों को आधिकारिक परिणाम पोर्टल karresults.nic.in पर जाना होगा। होमपेज पर उन्हें ‘पीयूसी II रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा और अपनी संबंधित स्ट्रीम जैसे विज्ञान, वाणिज्य या कला का चयन करना होगा। इसके बाद आपका परिणाम आपके सामने होगा, इसे आगे की जरूरत के लिए अपने पास सेव करके रख लें।