कर्नाटक प्रथम वर्ष PUC परिणाम 2025: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEAB) ने आज यानी 1 अप्रैल को कर्नाटक फर्स्ट पीयूसी परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र, KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट kseeb.karnataka.gov.in और result.proed.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, जिसका डायरेक्ट लिंक और प्रोसेस यहां दी गई है।

Karnataka 1st Year PUC Results 2025: कब हुई थी कर्नाटक फर्स्ट पीयूसी परीक्षा ?

कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड ने कर्नाटक फर्स्ट पीयूसी परीक्षा 2025 का आयोजन 1 मार्च से 20 मार्च की अवधि में किया था।

Karnataka 1st Year PUC Results 2025: कर्नाटक फर्स्ट पीयूसी परिणाम 2025 चेक करने के लिए वेबसाइट की लिस्ट

– result.bspucpa.in

– result.proed.in

-kseeb.karnataka.gov.in

-result.proed.in

Karnataka 1st Year PUC Results 2025: कैसे चेक करें कर्नाटक फर्स्ट पीयूसी परिणाम 2025 ?

चरण 1: आधिकारिक कर्नाटक 2025 परिणाम वेबसाइट पर जाएं

चरण 2: कर्नाटक PUC 1 परिणाम लिंक पर क्लिक करें

चरण 3: PUC 1 पंजीकरण संख्या या SATS संख्या और जन्म तिथि डालें

चरण 4: कर्नाटक PUC 1 परिणाम सबमिट करें और डाउनलोड करें

Karnataka 1st Year PUC Results 2025: कर्नाटक फर्स्ट पीयूसी परिणाम 2025 के स्कोरकार्ड पर क्या मिलेगी जानकारी ?

कर्नाटक फर्स्ट पीयूसी रिजल्ट 2025 के स्कोरकार्ड पर जो जानकारी दर्ज होगी उसमें छात्र का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, विषयवार कुल अंक, छात्र द्वारा प्राप्त विषयवार अंक, उत्तीर्ण स्थिति और कुल प्राप्त अंक शामिल हैं।

Karnataka 1st Year PUC Results 2025: कब जारी होगा कर्नाटक सेकेंड ईयर पीयूसी परिणाम 2025

कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड ने कर्नाटक पीयूसी फर्स्ट ईयर रिजल्ट जारी किया है लेकिन अभी तक कर्नाटक सेकंड ईयर पीयूसी रिजल्ट 2025 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक पीयूसी सेकंड ईयर परिणाम 10 से 12 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है।