JoSAA Counselling 2022: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण ने आज जोसा काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 21 सितंबर 2022 है।
जिन अभ्यर्थियों ने जेईई मेन 2022 और जेईई एडवांस 2022 परीक्षा पास की है। वहीं अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं।
जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार राउंड वन सीट आवंटन 23 सितंबर को जारी किया जाएगा, जबकि राउंड 2 सीट आवंटन प्रक्रिया 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। राउंड 3 प्रक्रिया 3 से 7 अक्टूबर तक, वहीं राउंड 4 की प्रक्रिया 8 से 11 अक्टूबर 2022 तक, राउंड 5 अक्टूबर 12 से 15 तक, राउंड 6- 16 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
JoSAA 2022 पंजीकरण विभिन्न आईआईटी (IIT), एनआईटी (NIT), आईआईआईटी (IIIT) और जीएफटीआई (GFTI) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जोसा काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले संस्थानों की कुल संख्या 114 है।
How to Apply JoSAA Counselling 2022: ऐसे करें काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
-अब दिए गए Registration and choice filling के लिंक पर क्लिक करें।
-जेईई मेन और जेईई एडवांस के अभ्यर्थी क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।
-विवरण आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब सत्यापित करने के बाद सबमिट बटन पर टैप करें।
-संस्थानों और पाठ्यक्रमों के पसंदीदा विकल्प दर्ज करें।
-अंतिम तिथि से पहले अपने विकल्प को लॉक करें।