Jharkhand Board 12th Arts Result 2025 घोषित होने पर, छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के अलावा results.digilocker.gov.in, SMS, web.umang.gov.in और Jansatta.com/education पर दिए उपलब्ध JAC 12th Arts Result Direct Link से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज दोपहर 2 बजे झारखंड बोर्ड 12वीं की आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम जारी कर रहा है इस परिणाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए स्कूली शिक्षा शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन जारी करने वाले हैं और उसके बाद 2:15 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर जैक रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम की वार्षिक परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 1.5 लाख छात्रों ने भाग लिया था और आज उनका परिणाम जारी कर दिया गया है। जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे छात्र यहां जानें झारखंड सरकारी रिजल्ट 2025 को डिजिलॉकर, एसएमएस से लेकर अलग अलग माध्यमों से लेकर Jansatta.com/education पर दिए गए हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर JAC 12th Arts Result 2025 Direct Link से चेक कर सकते हैं।

जेएसी 12वीं आर्ट्स परिणाम 2025 ऑनलाइन कैसे करें चेक ?

चरण 1: जेएसी परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर दिख रहे “जेएसी 12वीं कला परिणाम 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: रोल नंबर, रोल कोड और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें
चरण 4: अपना परिणाम देखने के लिए “सबमिट” पर क्लिक करें
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए अपने परिणाम की एक प्रति डाउनलोड करे अपने पास रख लें।

Live Updates
16:04 (IST) 5 Jun 2025
खूंटी जिले के छात्रों का सबसे अच्छा प्रदर्शन

जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, सामने आए आकंड़ो के अनुसार, खूंटी जिले ने इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है, जहां के 99.53 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

15:16 (IST) 5 Jun 2025
इन छात्रों को हासिल हुई टॉप 10 रैंक

रैंक 1- देव तिवारी 481 अंक

रैंक 2- प्रेरणा कुमारी 470 अंक

रैंक 3- सूरज कुमार दास और कुमारी ऋतम्वारा 466 अंक

रैंक 4- श्रेया आनंद 464 अंक

रैंक 5- अनन्य पाल, शिवानी कुमारी और उषा रानी 463 अंक

रैंक 6- तनु प्रिया शाही 461 अंक

रैंक 7- स्वीटी बरनवाल, आयुषी कुमारी, तन्नु कुमारी, लीपा गराई, शान प्रताप सिंह और आलोक कुमार दास 460 अंक

रैंक 8- अभिया शर्मा और मीनू पॉल 459 अंक

रैंक 9- रईस शेख 458 अंक

रैंक 10 – तृषा प्रमाणिक 457 अंक

14:55 (IST) 5 Jun 2025
जैक 12वीं आर्ट्स टॉपर्स कौन है ?

जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 में इस साल देव तिवारी ने टॉप किया है, जो जेके हाई स्कूल राजमहल से हैं और उन्हें 481 अंक प्राप्त हुए हैं।

14:49 (IST) 5 Jun 2025
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में पास होने वाले छात्रों की संख्या

कुल पंजीकृत छात्र- 228959

उपस्थित छात्र- 227222

पास हुए छात्र- 217273

14:43 (IST) 5 Jun 2025
JAC 12th Arts Result 2025 Live: डिविजन के हिसाब से जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट

107867 छात्र हुए फर्स्ट डिविजन से पास

104314 छात्र हुए सेकंड डिविजन से पास

5091 छात्र हुए थर्ड डिविजन से पास

14:38 (IST) 5 Jun 2025
JAC 12th Arts Result 2025 Live: कितने छात्रों को मिली फर्स्ट डिविजन ?

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 में इस साल 107867 छात्रों को फर्स्ट डिविजन मिली है।

14:35 (IST) 5 Jun 2025
JAC 12th Arts Result 2025 Live: इस साल का उत्तीर्ण प्रतिशत क्या है

झारखंड बोर्ड ने आज जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट जारी किया है, जिसमें इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.62 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

14:30 (IST) 5 Jun 2025
JAC 12th Arts Result 2025 Live: जेएसी 12वीं आर्ट्स परिणाम 2025 ऑनलाइन कैसे करें चेक ?

चरण 1: जेएसी परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर दिख रहे “जेएसी 12वीं कला परिणाम 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: रोल नंबर, रोल कोड और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें

चरण 4: अपना परिणाम देखने के लिए “सबमिट” पर क्लिक करें

चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए अपने परिणाम की एक प्रति डाउनलोड करे अपने पास रख लें।

14:23 (IST) 5 Jun 2025
JAC 12th Arts Result 2025 Live: आने वाली है टॉपर्स लिस्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल बस कुछ मिनट बाद जैक 12वीं आर्ट्स टॉपर्स लिस्ट जारी करेगा।

14:18 (IST) 5 Jun 2025
JAC 12th Arts Result 2025 Live: ऑफिशियल रिजल्टव वेबसाइट पर एक्टिव हुआ लिंक

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल jacresults.com पर जैक 12वीं रिजल्ट 2025 का लिंक एक्टिव कर दिया है, जिसे बाद छात्र अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल दर्ज करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।

14:15 (IST) 5 Jun 2025
JAC बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट

जारी हो गया झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट।

13:38 (IST) 5 Jun 2025
JAC 12th Arts Result 2025 Live: डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध रहेगा रिजल्ट

रिजल्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा। डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं।

13:25 (IST) 5 Jun 2025
JAC 12th Arts Result 2025 Live: SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट SMS के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में टाइप करना है RESULT (स्पेस) JAC12 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर और इसे 56263 पर भेज दें।

13:04 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: रिजल्ट लिंक कब एक्टिव होगा ?

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2 बजे जारी होगा और उसके 15 मिनट बाद आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

12:58 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या मिलेगी जानकारी

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जा रहा है, जिसमें रिजल्ट के साथ जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी।

12:56 (IST) 5 Jun 2025
Jharkhand Class 12 Arts Result 2025 LIVE: थोड़ी देर में जारी होगा जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी पूरी कर ली गई है और ठीक 2 बजे झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा।