JAC Jharkhand board 12th Results 2022: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और काॅमर्स का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। छात्र जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 97.43 फीसदी और काॅमर्स स्ट्रीम में कुल 92.75 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। काॅमर्स स्ट्रीम में कुल 22,001 छात्र-छात्राएं पास हुईं हैं, जबकि परीक्षा में कुल 24,313 विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रथम श्रेणी में 18,252,द्वितीय श्रेणी में 3,683 और तृतीय क्षेणी में 66 विद्यार्थी पास हुए हैं।

वहीं 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 1 लाख 90 हजार 813 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनसें से 1लाख 79 हजार 683 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। प्रथम श्रेणी में 94,495, द्वितीय श्रेणी 81,988 में और तृतीय श्रेणी में कुल 3,190 छात्र- छात्राएं सफल हुई हैं।

पिछले साल राज्य में कोरोना संक्रमण के कारण 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी। रिजल्ट जारी फाॅर्मूले के तहत घोषित किया गया था। बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 3,31,056 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 3,27,235 छात्रों को सफलतापूर्वक पदोन्नत किया गया था। 12वीं का साइंस स्ट्रीम का 86.89 प्रतिशत, आर्ट्स स्ट्रीम का 90.71 प्रतिशत और काॅमर्स स्ट्रीम का 90.33 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

JAC 12th Arts, Commerce Result 2022 Declared How to Check:ऐसे चेक करें रिजल्ट

-सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए JAC 12th Arts 2022/JAC 12th Commerce Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।