JAC 10th Result 2022 Declared: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं का रिजल्ट घोषित (JAC 10th Result 2022) कर दिया गया है। इस बार 10वीं में कुल 95.60 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। 10वीं के साथ 12वीं साइंस स्ट्रीम का भी रिजल्ट घोषित किया गया है। 12 वीं साइंस स्ट्रीम में कुल 92.19 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।

10वीं में इस बार कुल 3 लाख 73 हजार 892 छात्र- छात्राएं सफल घोषित की गई हैं। प्रथम श्रेणी में कुल 2,25,845, द्वितीय श्रेणी में 1,24,000 और तृतीय श्रेणी में कुल 23,524 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 10 वीं परीक्षा का आयोजन परीक्षा 24 मार्च 2022 से 20 अप्रैल 2022 तक किया गया था। परीक्षा दो पालियों में हुई थी। पहली पाली में 9.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक चली थी।

बता दें कि पिछली बार 10वीं में कुल 95.93 फीसदी छात्र- छात्राएं पास हुई थीं। छात्राओं का पास प्रतिशत 95.96 फीसदी रहा। कुल 2 लाख 16 हजार 566 फीसदी छात्राएं और 1 लाख 99 हजार 358 छात्रों ने 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

JAC 10th Result 2022 Declared How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jharresults.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए JAC 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.रोल नंबर,जन्मतिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।