JAC Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज यानी मंगलवार को 10वीं रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in और jac.jharkhand.gov.in पर जारी किए जाएंगे। परिणाम दोपहर 2.30 बजे घोषित किया जाएगा।
बता दें झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 का आयोजन दो पालियों में कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत किया गया था। परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक हुई थी। 10वीं के साथ ही 12वीं साइंस स्ट्रीम का भी रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स और काॅमर्स स्ट्रीम के नतीजे भी जारी किए जाएंगे।
पिछले साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए चार लाख 33 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। कुल 95.96 फीसदी छात्राएं और 95.90 फीसदी छात्र सफल घोषित हुए थे।
JAC Result 2022: छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट और एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं। छात्र इस ब्लॉग के जरिए रिजल्ट का अपडेट चेक कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 10वीं में 95.60 फीसदी और 12वीं साइंस स्ट्रीम में 92.19 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। छात्र कुछ दिन बाद अपने संबंधित स्कूल से अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
इस बार10वीं में 3 लाख 73 हजार विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। 10वीं का पास प्रतिशत कुल 95.60 फीसदी दर्ज किया गया है। 10वीं के साथ 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है।
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र-छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। बोर्डकंपार्टमेंटल परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं शुरू हुआ है। जल्द ही कॉन्फ्रेंस शुरू होगा और 10वीं व 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।
छात्रों को मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम नंबर पाने वाले छात्रों को फेल माना जाएगा।
जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाला है। उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा। 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्र आधिकारिक वेबसाइट और एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट हैवी ट्रैफिक कारण नहीं ओपन रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशान होने के आवश्यकता नहीं है। वह आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 76590 छात्र पास हुए थे, जबकि परीक्षा में के लिए 88145 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। साइस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 86.89 फीसदी दर्ज किया गया था।
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट थोड़ी ही देर में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। नतीजे राज्य के शिक्षा मंत्री घोषित करेंगे।
10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्र जेएचए 10 रोल नंबर टाइप करें और इसे 5676750 पर भेजें या परिणाम जेएसी 10 रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें। इसके बाद जेसीए कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम एसएमएस के रूप आ जाएगा।
रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिन बाद 10वीं और 12वीं के छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें।
पिछले साल 10वीं में कोडरमा ने 83.064 फीसदी, रांची ने 80.052 फीसदी, पलामू ने 80.30 फीसदी, ई.सिंहभूम ने 78.73 फीसदी, गिरिडीह ने 78.51 फीसदी और हजारीबाग ने 78.43 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया था।
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में लगभग आठ परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परिषद ने 23 फरवरी को परीक्षा तिथि घोषित की थी। मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 20 अप्रैल को संपन्न हुई थी।
12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। इस माह के अंत तक झारखंड बोर्ड 12वीं के आर्ट्स और काॅमर्स स्ट्रीम का भी रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट की डेट नहीं जारी की गई है।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए JAC10/12 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। रिजल्ट एसएमएस अलर्ट के रूप में मोबाइल फोन पर आ जाएगा।
झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में पिछले साल कुल 86.89 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। पिछले साल झारखंड बोर्ड ने 12वीं साइंस, आर्ट्स और काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया था।
झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस बार 3 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद के ही छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। 12वीं साइंस स्ट्रीम में करीब 66 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
पिछले साल 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं होने के कारण टाॅपर्स की लिस्ट नहीं जारी की गई थी। इस बार टाॅपर्स की लिस्ट जारी होने की संभावना है।
इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया गया था। 12वीं की थ्योरी परीक्षा 24 मार्च 2022 से 25 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा 6 फरवरी 2022 से 27 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in, jacresults.com और jharresults.nic.in पर भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी परिणाम चेक कर सकते हैं।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज यानी 21 जून,2022 को 12वीं का रिजल्ट नहीं घोषित करेगा। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 12वीं रिजल्ट के बार में अधिक जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइटों – jac.nic.in या jharresults.nic.in, या jac.jharkhand.gov.in पर जारी की जागएी। (इनपुट-इंडियन एक्सप्रेस)
झारखंड बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री करेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो दोपहर 2.30 बजे बोर्ड के अधिकारियों के साथ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित करेंगे।
पिछले साल कोरोना महामारी के लिए झारखंड बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया था। रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया गया था।इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत किया गया था।
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी, जिसमें बोर्ड के अधिकारियों मौजूद रहेंगे। कॉन्फ्रेंस दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी।
पिछले साल झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 95.93 फीसदी छात्र- छात्राएं पास हुई थी। टाॅपर्स लिस्ट नहीं जारी की गई थी। इस साल रिजल्ट के साथ बोर्ड टाॅपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा।
10वीं के साथ 12वीं साइंस स्ट्रीम का भी रिजल्ट घोषित किया जाएगा। पिछले साल 12वीं में छात्राओं मे बाजी मारी था। साइंस स्ट्रीम में कुल 86.89 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे। इस साल टाॅपर्स लिस्ट भी जारी की सकती है।
झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल करीब 7 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट दोपहर 2.30 बजे घोषित किया जाएगा। पिछले साल 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने 10वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज दोपहर 2.30 बजे घोषित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नतीजे राज्य के शिक्षा मंत्री घोषित करेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस से भी अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।