झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) नें 10वीं क्लास सेकेंडरी एग्जाम रिजल्ट को घोषित करने की तैयारी कर ली है। 10वीं क्लास का बोर्ड एग्जाम 18 फरवरी 2017 से शुरू हुआ था। इस परीक्षा में 4 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा 1 मार्च तक चली थी। राज्य में 12वीं बोर्ड का एग्जाम भी 18 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चला था। आखिरी दिन कंप्यूटर साइंस और एंथ्रोपोलॉजी का पेपर था।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख पाएंगे। हमारे सहयोगी फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, रिजल्ट आज घोषित हो सकता है। पहले ऐसी खबरें थीं कि रिजल्ट 30 मई को घोषित किया जाएगा। लेकिन बताया जा रहा है कि नतीजे 20 मई को जारी कर दिए जाएंगे। राज्य के करीब 940 केंद्रों पर करीब 4.6 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी।
बता दें कि झारखंड राज्य 15 नवंबर 2000 को अस्तिस्व में आया था। इसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई। पिछले साल भी झारखंड बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 20 मई को घोषित किया था। तब 67.54 फीसदी बच्चे पास हुए थे, जो उससे पिछले वर्ष के मुकाबले 7.20 फीसदी कम रहा था। लड़कियों को पछाड़ते हुए 70.03 लड़के पास हुए थे, जबकी लड़कियों का रिजल्ट 65.03 फीसदी रहा था। पिछले वर्ष 12वीं साइंस का रिजल्ट 58.36% और 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट 62.94% रहा था। कॉमर्स में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से काफी अच्छा था।
इस तरह देखें JAC 10th Results 2017:
1. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.jac.nic.in पर लॉगिन करें।
2. 12वीं क्लास रिजल्ट के लिंक‘JAC 10th Results 2017’ पर क्लिक करें।
3. जरूरी जानकारी भरें और Submit पर क्लिक करें।
4. रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।