National Testing Agency यानी NTA विभिन्न कोर्सेज की प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर चुकी है। UGC-NET, JEE-Main I, JEE-Main II, CMAT & GPAT और NEET (UG) की प्रवेश परीक्षाओं और आवेदन करने की तिथियां तय हो चुकी हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं पूरा शेड्यूल। UGC-NET दिसंबर 2018 के लिए रजिस्ट्रेशन 1 से 30 सितंबर 2018 तक चलेगा। परीक्षाएं 9 से 23 दिसंबर 2018 तक आयोजित होंगी। परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड 19 नवंबर 2018 को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा के अंतिम नतीजे 10 जनवरी 2019 को घोषित होंगे। वहीं JEE-Main I के लिए रजिस्ट्रेशन 1 से 30 सितंबर 2018 तक होगा। परीक्षाएं 6 से 20 जनवरी 2019 तक आयोजित होंगी। इसके एडमिट कार्ड 17 दिसंबर 2018 को जारी किए जाएंगे और परीक्षा के नतीजे 31 जनवरी 2019 को जारी कर दिए जाएंगे।

इसके बाद JEE-Main II के लिए रजिस्ट्रेशन 8 फरवरी से 7 मार्च 2019 तक चलेगा। परीक्षा की तारीख 6 से 20 अप्रैल 2019 तय की गई हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड 18 मार्च 2019 से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा नतीजे 30 अप्रैल 2019 को जारी किए जाएंगे। वहीं CMAT & GPAT के लिए रजिस्ट्रेशन 1 से 30 नवंबर 2018 तक चलेगा। एडमिट कार्ड 7 जनवरी 2019 को जारी किए जाएंगे और परीक्षा 28 जनवरी 2019 को होगी। CMAT & GPAT परीक्षा के नतीजे 10 फरवरी 2019 को जारी किए जाएंगे। NEET (UG) के लिए रजिस्ट्रेशन 1 से 30 नवंबर 2018 तक चलेगा। एडमिट कार्ड 15 अप्रैल 2019 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। परीक्षा 5 मई 2019 को होगी जिसके नतीजे 5 जून 2019 को जारी किए जाएंगे।