नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2024 सेशन 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (JEE Main 2024 City Intimation Slip for Session 2) को जारी कर दिया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। जेईई मेन 2024 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। यहां ध्यान देने योग्य बात है कि एग्जाम सिटी स्लिप जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 के समान नहीं है।

JEE Main 2024: कब आयोजित होगी परीक्षा ?

जेईई मेन 2024 परीक्षा सिटी स्लिप सेशन 2 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) और पेपर 2 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग) के लिए जारी की गई है। सेशन 2 के लिए जेईई मेन 2024 परीक्षा 4 से 15 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएगी।

जेईई मेन 2024 परीक्षा सिटी स्लिप (डाउनलोड लिंक)

JEE Main 2024 Session 2 City Intimation Slip: जेईई मेन 2024 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1. सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.ac.in/ पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर दिखाई दे रहे JEE(Main) 2024: City Intimation for Session-2 के लिंक पर क्लिक करना है।

स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद सामने खुली विंडो में अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, कोर्स और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।

स्टेप 4. सही जानकारी दर्ज करने के बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एनटीए जेईई परीक्षा सिटी स्लिप दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड करने के साथ भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर रख लें।