JEE Main 2022 Session 2 Exam: जेईई मेन 2022 सेशन 2 की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। अब सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 से 28 जुलाई 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से किया जाएगा।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) का दूसरे सत्र तिथि में बदलाव किया गया है। यह परीक्षा अब 24 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस से इस बात की पुष्टि की है। इससे पहले इस परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022तक किया जाना था।

JEE Main 2022 Session 2 Exam Date: इसलिए किया गया परीक्षा तिथियों में बदलाव

अधिकारी ने कहा कि सेशन 2 परीक्षा में देरी केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के पहले चरण के अंत और शुरुआत के बीच पर्याप्त समय रखने के लिए किया गया है। सीयूईटी यूजी का 15 जुलाई से 20 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है।

हमें पर्याप्त तैयारी के लिए दो परीक्षाओं के बीच कुछ समय चाहिए। सीयूईटी यूजी 2022 परीक्षा 20 जुलाई को समाप्त हो रही है। अगले दिन एक और परीक्षा शुरू करना मुश्किल होता। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब जेईई मेन 2022 सेशन 2 की परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होगी।

JEE Main 2022 Session 2Admit card: जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

जेईई मेन 2022 सेशन 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से दो या तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि जेईई मेन 2022 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 23 जून 2022 से 29 जून तक किया गया था। सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट 12 जुलाई 2022 को जारी किया गया था।