JEE Main 2022 Session 2 Answer Key: जेईई मेन 2022 सेशन 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज अंतिम तिथि हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta .nic.in के जरिए आज शाम 5 बजे से पहले तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

बता दें कि जारी प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मीडिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सप्ताह रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। हालांकि रिजल्ट जारी करने के संबंध में अभी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक देश भर में निर्धारित केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया गया था। सेशन 2 परीक्षा के लिए 629778 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा का आयोजन देश में 500शहरों और देश के बाहर 17 शहरों में किया जाएगा।

बता दें कि जेईई मेन 2022 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 23 जून 2022 से 29 जून तक किया गया था। सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट 12 जुलाई 2022 को जारी किया गया था।

How to Raise objection JEE Main 2022 Session 2 Answer Key: ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए JEE Main 2022 Session 2 Answer Key 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-आवेदन संख्या और जन्म तिथि को दर्ज करें।
-आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-यदि आपत्ति हो तो दर्ज कराएं।