JEE Main 2022 Session 2 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2022 सेशन 2 परीक्षा की प्रवोजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta .nic.in के जरिए इसे चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक देश भर में निर्धारित केंद्रों पर किया गया था।

जारी प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी 5 अगस्त 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया गया था। सेशन 2 परीक्षा के लिए 629778 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा का आयोजन देश में 500 शहरों और देश के बाहर 17 शहरों में किया जाएगा।

बता दें कि जेईई मेन 2022 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 23 जून 2022 से 29 जून तक किया गया था। सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट 12 जुलाई 2022 को जारी किया गया था।

वहीं जेईई एडवांस 2022 का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2022 से शुरू होकर 12 अगस्त 2022 तक चलेगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के जरिए निर्धारित तिथि से पंजीकरण कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त 2022 को किया जाएगा।

How to Download JEE Main 2022 Session 2 Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए JEE Main 2022 Session 2 Answer Key 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.आवेदन संख्या और जन्म तिथि को दर्ज करें।
4.आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।