JEE Main 2022 Session 2 Admit Card 2022: जेईई मेन 2022 सेशन 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2022 सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई 2022 को किया जाएगा।

सेशन 2 परीक्षा के लिए 629778 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा का आयोजन देश में 500 शहरों और देश के बाहर 17 शहरों में किया जाएगा। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि जेईई मेन 2022 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 23 जून 2022 से 29 जून तक किया गया था। सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट 12 जुलाई 2022 को जारी किया गया था। सेशन 2 परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से किया जाएगा।

बता दें कि जेईई मेन का पहला सत्र जून में आयोजित किया गया था। पेपर 1 (बीई और बीटेक) के लिए, परिणाम घोषित किया जा चुका है, जबकि पेपर 2 (बीआर्क और बी प्लानिंग) का परिणाम अभी नहीं जारी किया गया है।

जेईई मेन सत्र 2 में परीक्षार्थियों की संख्या में काफी गिरावट आई है, क्योंकि पिछली बार परीक्षा देने वाले 769589 छात्रों की तुलना में इस बार 629778 छात्र उपस्थित होंगे।

How to Download JEE Main 2022 Session 2 Admit card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिएJEE Main 2022 Session 2Admit card के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।