JEE Main 2019 Exam Date: National Testing Agency (NTA) ने JEE Mains January 2019 Paper 2 की शिफ्ट डिटेल्स जारी कर दी हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक JEE Mains January 2019 Paper 2 का एग्जाम 8 जनवरी 2019 को दो शिफ्ट्स में होगा। नोटिफिकेशन आप JEE Mains 2019 के आधिकारिक वेब पोर्टल jeemain.nic.in या फिर NTA के आधिकारिक वेब पोर्टल nta.ac.in पर भी देख सकते हैं। पहले फेज की परीक्षा 6 से 20 जनवरी 2019 तक हर शनिवार/ रिववार आयोजित होंगी। एडमिट कार्ड आप 17 दिसंबर 2018 से डाउनलोड कर सकेंगे। JEE Main January 2019 में दो पेपर होंगे। Paper-1 (B. E. /B. Tech.) और Paper-2 (B. Arch./B.Planning) का। चलिए विस्तार से जानते हैं दोनों पेपर्स के बारे में।
Paper-1 (B. E. /B. Tech.)- इसमें गणित, फिजिक्स और केमेस्ट्री विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कम्प्यूटर आधारित यानी CBT मोड में होगी। प्रश्न पत्र में गणित, फिजिक्स और केमेस्ट्री, तीनों ही विषयों से बराबर अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न Multiple Choice Questions (MCQs) टाइप होंगे।
Paper-2 (B. Arch./B.Planning)- यह पेपर एक ही सिटिंग में अटेंप्ट करना होगा। प्रश्न पत्र तीन पार्ट में विभाजित होगा। पार्ट I में गणित, पार्ट II में एप्टिट्यूड टेस्ट और पार्ट III में ड्रॉइंग टेस्ट होगा। पार्ट I और पार्ट II में सभी प्रश्न Multiple Choice Questions (MCQs) टाइप होंगे। यह कम्प्यूटर आधारित यानी CBT मोड में होगा। वहीं पार्ट III यानी ड्रॉइंग टेस्ट पेन-पेपर बेस्ड मोड में होगा और इसमें ड्रॉइंग एप्टिट्यूड से जुड़े प्रश्न होंगे।
ऐसे चेक करें अपनी शिफ्ट डिटेल्स
Step 1: वेबसाइट jeemain.nic.in या http://www.nta.ac.in पर जाएं
Step 2: होम पेज से “JEE (Main) – Know Your Exam Dates & Shift. Click Here” का लिंक सिलेक्ट करें
Step 3: अपना एप्लिकेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें
Step 4: डिटेल्स भरने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें
Step 5: डिटेल्स सबमिट करते ही आप अपनी एग्जाम डेट, शिफ्ट और टाइमिंग चेक कर सकेंगे

