JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस (JEE Advanced 2022) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षा 28 अगस्त 2022 को आईआईटी बॉम्बे की ओर से किया जाएगा।
पूर्व में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रिजल्ट 11 सितंबर 2022 को सुबह 10 बजे घोषित किया गया। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
रिस्पांस शीट 1 सितंबर 2022 को जारी की गई थी। वहीं प्रोविजनल आंसर-की आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 4 सितंबर 2022 तक का समय दिया गया था। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5. 30 बजे तक चली थी।
परीक्षा निर्धारित 209केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। पहले परीक्षा 3 जुलाई 2022 को होनी थी, लेकिन बाद में परीक्षा तिथि में बदलाव कर परीक्षा 28 अगस्त 2022 को आयोजित की गई थी।
आवेदन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2022 से शुरू होकर 11 अगस्त 2022 तक चली थी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।
How to Check JEE Advanced Result 2022: ऐसे चेक करें नतीजे
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए JEE Advanced Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-अब आवेदन संख्या आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।