JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस 2022 परीक्षा की रिस्पांस शीट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के जरिए इसे चेक कर सकते हैं। वहीं प्रोविजनल आंसर-की 3 सितंबर 2022 को जारी की जाएगी।
आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को समय दिया जाएगा। इस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार नतीजे 11 सितंबर 2022 को जारी किए जाएंगे।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से रिस्पांस शीट चेक कर सकते हैं।
परीक्षा का आयोजन आईआईटी बॉम्बे की ओर से 28 अगस्त 2022 को किया गया था।परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में पेपर 1 की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5. 30 बजे तक चली थी।
बता दें कि जेईई मेन 2022 सेशन 2 परीक्षा के नतीजे 8 अगस्त 2022 को घोषित किए गए थे। परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से किया गया था। परीक्षा 25 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक आयोजित की गई थी।
How to Check JEE Advanced 2022 Response Sheet:ऐसे करें चेक
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Response sheet के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज करें।
-Response sheet आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।