JEE Advanced 2022 Registration: आईआईटी जेईई एडवांस 2022 (JEE Advanced 2022) के लिए आज से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 11 अगस्त 2022 है।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जेईई एडवांस 2022 का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी जानी नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही रजिस्ट्रेशन करें। नियमानुसार किया गया पंजीकरण ही मान्य होगा। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं।

JEE Advanced 2022 Important Dates: इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
-रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि – 7 अगस्त 2022
-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि – 11 अगस्त 2022
-एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – 23 अगस्त 2022
-परीक्षा की तिथि – 28 अगस्त 2022
-प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की तिथि – 1 सितंबर 2022
-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि – 4 सितंबर 2022
-रिजल्ट घोषित होने की तिथि – 11 सितंबर 2022

How to Apply JEE Advanced 2022: ऐसे करें पंजीकरण

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए JEE Advanced 2022 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
4.आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
5.अब सबमिट करें और अंतिम में प्रिंट निकाल लें।