झारखंड बोर्ड 12वीं (साइंस, कॉमर्स) रिजल्ट 2025 आज सुबह 11:30 बजे घोषित कर दिया गया है और अब छात्र आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल jacresults.com के साथ-साथ results.digilocker.gov.in और Jansatta.com/education पर उपलब्ध JAC 12th Result 2025 Direct Link पर रोल नंबर से नतीजों की जांच कर सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज यानी 31 मई, 2025 को सुबह 11.30 बजे झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसे राज्य के शिक्षा मंत्री रामादास सोरेन ने जारी किया है और एक घंटे बाद आधिकारिक वेबसाइट पर JAC 12th Result link एक्टिव कर दिया जाएगा।
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद छात्रों को रिजल्ट पोर्टल और डिजिलॉकर पर अपने नतीजे चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी, जिसके बाद वह अपना JAC 12th Class Result 2025 चेक कर सकेंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज कक्षा 12वीं की तीन स्ट्रीम में से दो स्ट्रीम कॉमर्स और साइंस के नतीजों को जारी करेगी और आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट बाद में जारी किए जाएंगे, जिसकी तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।
इस साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को 11 फरवरी से 4 मार्च, 2025 के बीच आयोजित किया था, जिसमें तीनों स्ट्रीम के कुल 3 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। JAC 12th (कॉमर्स और साइंस) रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्र, यहां जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होने से लेकर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने तक झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास रिजल्ट 2025 की हर लेटेस्ट अपडेट।
कैसे चेक करें JAC 12th Result 2025 ?
1. आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध JAC 12वीं रिजल्ट 2025 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉगिन विंडो में रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।
4. अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
5. जैक 12वीं रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा कक्षा 12वीं परिणाम जारी करने के एक घंटे बाद दोपहर 12:30 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास रिजल्ट 2025 आज सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा।
