झारखंड बोर्ड 12वीं (साइंस, कॉमर्स) रिजल्ट 2025 आज सुबह 11:30 बजे घोषित कर दिया गया है और अब छात्र आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल jacresults.com के साथ-साथ results.digilocker.gov.in और Jansatta.com/education पर उपलब्ध JAC 12th Result 2025 Direct Link पर रोल नंबर से नतीजों की जांच कर सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज यानी 31 मई, 2025 को सुबह 11.30 बजे झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसे राज्य के शिक्षा मंत्री रामादास सोरेन ने जारी किया है और एक घंटे बाद आधिकारिक वेबसाइट पर JAC 12th Result link एक्टिव कर दिया जाएगा।
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद छात्रों को रिजल्ट पोर्टल और डिजिलॉकर पर अपने नतीजे चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी, जिसके बाद वह अपना JAC 12th Class Result 2025 चेक कर सकेंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज कक्षा 12वीं की तीन स्ट्रीम में से दो स्ट्रीम कॉमर्स और साइंस के नतीजों को जारी करेगी और आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट बाद में जारी किए जाएंगे, जिसकी तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।
इस साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को 11 फरवरी से 4 मार्च, 2025 के बीच आयोजित किया था, जिसमें तीनों स्ट्रीम के कुल 3 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। JAC 12th (कॉमर्स और साइंस) रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्र, यहां जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होने से लेकर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने तक झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास रिजल्ट 2025 की हर लेटेस्ट अपडेट।
कैसे चेक करें JAC 12th Result 2025 ?
1. आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध JAC 12वीं रिजल्ट 2025 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉगिन विंडो में रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।
4. अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
5. जैक 12वीं रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें।
झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में टॉप 5 रैंक में शामिल हुए 9 छात्र
रैंक 1. अंकिता दत्ता, 477 अंक
रैंक 2. अंकित कुमार साह, 476 अंक
रैंक 3. किशोर कुमार, 474 अंक
रैंक 3. जगन्नाथ सिंह चौधरी, 474 अंक
रैंक 3. हिमांशु कुमार, 474 अंक
रैंक 4. जिया श्रीवास्तव, 473 अंक
रैंक 4 मुस्कान कुमारी, 473 अंक
रैंक 4. साक्षी गुप्ता, 473 अंक
रैंक 5 अतोशी मिश्रा, 472 अंक
झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप 5 पोजिशन हासिल करने वाले छात्रों की जानकारी इस प्रक्रार है।
रैंक 1. रेशमी कुमारी- 476 अंक
रैंक 2. हसन शेख- 475 अंक
रैंक 3. पियूष शॉ- 474 अंक
रैंक 4. शौरव कुमार- 472 अंक
रैंक 5. मुस्कान कुमारी- 471 अंक
झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में इस साल रेशमा कुमारी ने टॉप किया है, जिन्होने 476 अंक हासिल किए हैं।
झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में इस साल अंकिता दत्ता ने टॉप किया है, जिन्होने 477 अंक (95.4) प्रतिश हासिल किए हैं।
1. लातेहार 100.000 प्रतिशत
2. लोहरदगा 98.690 प्रतिशत
3. सिमडेगा 98.040 प्रतिशत
4. जामताड़ा 97.720 प्रतिशत
5. पाकुड़ 96.290 प्रतिशत
झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम रिजल्ट 2025 का रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो चुका है, जिसे चेक करने के लिए यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
JAC 12th Result 2025 Direct Link

इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम ने पिछले साल से बढ़िया प्रदर्शन करते हुए पास प्रतिशत में बढ़त हासिल की है, जो इस प्रकार है।
इस साल साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 79.26 फीसदी है, जो पिछले साल से 7 प्रतिशत ज्यादा है।
कॉमर्स स्ट्रीम का इस साल पास प्रतिशत 91.2 फीसदी है, जो पिछले साल से 2 प्रतिशत ज्यादा है।
झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम में इस साल लातेहार जिले ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है।
झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इस साल साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 78.47 फीसदी रहा, तो लड़कों का पास प्रतिशत 78.47 फीसदी रहा है।
झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पछाड़ दिया है। इस साल साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 80.29 फीसदी रहा, तो लड़कों का पास प्रतिशत 78.47 फीसदी रहा है।
झारखंड बोर्ड इंटर की साइंस स्ट्रीम में कुल 22066 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 20285 छात्र पास हुए हैं, जिसके चलते साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 91.2 प्रतिशत दर्ज हुआ है।
फर्स्ट डिविजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या - 12829
सेकंड डिविजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या- 7234
थर्ड डिविजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या- 222
झारखंड बोर्ड इंटर की साइंस स्ट्रीम में कुल 98634 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 78186 छात्र पास हुए हैं, जिसके चलते साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 79.26 प्रतिशत दर्ज हुआ है।
फर्स्ट डिविजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या - 38732
सेकंड डिविजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या- 19383
थर्ड डिविजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या- 63
झारखंड एकेडमिक काउंसिल दोपहर 12.30 बजे आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जैक 12वीं इंटर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर देगी।
इस साल जारी हुए झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 79.26 प्रतिशत रहा है।
झारखंड बोर्ड 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 78186 पास हुए हैं, जिसमें से डिविजन वाइज पास होने वाले छात्रों की जानकारी इस प्रकार है।
फर्स्ट डिविजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या - 38732
सेकंड डिविजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या- 19383
थर्ड डिविजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या- 63
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसकी कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम में कुल 98634 छात्रों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, उमें से 78186 छात्र पास हुए हैं।
झारखंड बोर्ड अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने कहा, "जो परीक्षार्थी सफल हुए हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना है और जो कुछ अंकों के कारण पास नहीं कर सके हैं वे कड़ी मेहनत करें और अगले प्रयास में सफलता पाएं"।
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो गया है और अब, छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट results.digilocker.gov.in जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं, जिसका डायेरक्ट लिंक यहां दिया गया है।
डिजिलॉकर पर झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास रिजल्ट 2025 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
प्रेस कॉन्फ्रेंस बस कुछ पलों में शुरू होने वाली है और मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के शिक्षा मंत्री रामादास सोरेन सभागार पहुंच चुके हैं।
पिछले साल जारी हुए झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट में टॉपर्स की जानकारी इस प्रकार है।
साइंस स्ट्रीम टॉपर 2024- स्नेहा, 491 अंक
कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर 2024- प्रतिभा साहा, 474 अंक
आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर 2024- जीनत परवीन, 472 अंक
जेएसी परिणाम 2025 कक्षा 12 जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है, यहां मिलेगी पल-पल की जानकारी।
झारखंड बोर्ड 12वीं की कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लगभग 1.5 लाख छात्रों का रिजल्ट आज जारी हो रहा है।
1. आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध JAC 12वीं रिजल्ट 2025 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉगिन विंडो में रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।
4. अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
5. जैक 12वीं रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें।
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद छात्रों को रिजल्ट पोर्टल पर अपने नतीजे चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी, जिसके बाद वह अपना JAC 12th Class Result 2025 चेक कर सकेंगे।
पिछले साल, 2024 में जारी हुए जैक 12वीं रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 85.48 फीसदी था, जिसमें विज्ञान स्ट्रीम में पास प्रतिशत 72.70 प्रतिशत था, और वाणिज्य स्ट्रीम में यह 90.60 प्रतिशत था। पिछले साल कक्षा 12 विज्ञान परीक्षा में 94,433 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जबकि 25,907 छात्र वाणिज्य में नामांकित थे।
पिछले साल परीक्षाएं 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थीं, जिसके बाद JAC कक्षा 12 का परिणाम 30 अप्रैल, 2024 को घोषित किया गया था। पिछले साल कुल पास प्रतिशत 85.48 प्रतिशत था।
झारखंड बोर्ड ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की थीं, और व्यावहारिक परीक्षाएं 5 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की गई थीं।
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट results.digilocker.gov.in जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं, जिसका डायेरक्ट लिंक यहां दिया गया है।
डिजिलॉकर पर झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास रिजल्ट 2025 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट बहुत आसानी से चेक कर सकते हैं।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जैक 12वीं रिजल्ट जारी किए जाने के बाद, छात्र नीचे बताए गए आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
jacresults.com
jac.nic.in
jharresults.nic.in
jac.jharkhand.gov.in